सर्दियों में घर बैठे मज़ा लीजिये स्वादिष्ट फूलगोभी की टिक्की का

सर्दियों के मौसम में अगर आप कुछ टेस्टी और गरमा-गरम नश्ता बनाने के बारे में सोच रही है, तो आज आपके लिए लेकर आए हैं एक शानदार रेसिपी। इस रेसिपी का नाम है 'फूलगोभी की टिक्की'। सर्दियों के मौसम में बाज़ार में फूलगोभी अधिक मात्रा में आती है। फूलगोभी की अभी तक आपने सिर्फ सब्जी ही बनाई होगी, लेकिन अगर आप फूलगोभी के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आप एक बार फूलगोभी की टिक्की ज़रूर ट्राई करें। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता और न ही आपको अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है। महज़ 15 से 20 मिनट में आप इसे आसानी से बना सकती हैं।
फूलगोभी की टिक्की Recipe Card
इस सरल विधि से आप भी बनाएं टेस्टी फूलगोभी की टिक्की।
Ingredients
- फूलगोभी-350 ग्राम
- लहसुन कली-7 से 8
- प्याज-2 कटा हुआ
- काली मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- गेंहू आटा-3 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- तेल-3 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पत्ता-3 चम्मच
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप गोभी को छोटे-छोटे टुकड़ो में काटकर तीन से चार मिनट तक पानी में उबालकर अलग रख दीजिये।
- Step 2:
इसके बाद प्याज और लहसुन का पेस्ट तैयार करके अन्य सभी मसाले को इस पेस्ट में डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- Step 3:
इसके बाद उबली हुई गोभी और गेंहू के आटा को भी मिश्रण में डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिये। ध्यान रहे इसे अधिक महीन न मिक्स करें।
- Step 4:
सभी सामग्री को मिक्स करने के बाद मिश्रण में से छोटी-छोटी टिक्की बना लीजिये।
- Step 5:
अब एक पैन में तेल डालकर गरम करें और टिक्की को दोनों तरफ ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राई कर लीजिये।
- Step 6:
तैयार है टेस्टी फूलगोभी की टिक्की सर्व करने के लिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।