सिंपल नहीं बल्कि इस बार ट्राई करें मक्खन की चाय, जानें रेसिपी

चाय! इस शब्द का नाम सुनते ही दिमाग में एक ही बात आती है कि इसके बिना सुबह हो ही नहीं सकती है। चाय मिले तो दिन बने और न मिले तो फिर बेकार। ऐसे कई लोग है, जो अदरक वाली चाय, इलायची वाली चाय, कोई सिंपल चाय या फिर कोई मलाई वाली चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी मक्खन वाली चाय पी हैं। शायद नहीं! अगर आपने मक्खन की चाय ट्राई नहीं की है, तो आज रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको मक्खन वाली चाय की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी को आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है। तो आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।
मक्खन वाली चाय Recipe Card
घर पर आसानी से बनाएं मक्खन वाली चाय।
Ingredients
- दूध-1 कप
- मक्खन-1/2 चम्मच
- चीनी-2 चम्मच
- चाय की पत्ती-1 चम्मच
- नमक- एक चुटकी
- पानी-1 कप
Step
- Step 1:
मक्खन वाली चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी उबलने के लिए रख दीजिए।
- Step 2:
अब इसमें चाय की पत्ती डालें और तीन से चार मिनट के लिए इसे उबलने दीजिए।
- Step 3:
चार मिनट बाद आप इसमें दूध को डालें और लगभग सात मिनट पकने के बाद चीनी को डालें और अच्छे से पका लीजिए।
- Step 4:
इधर आप प्याली में मक्खन और एक चुटकी नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 5:
मिक्स करने के बाद उबल रही चाय को इस प्याली में डालें और पीने के लिए सर्व करें।
- Step 6:
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- मक्खन वाली चाय बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी को डालकर उबालना होगा। लगभग तीन से चार मिनट पानी उबलने के बाद इसमें चाय की पत्ती डालें और जब तक चाय की पत्ती का रंग न बदले तब तक उबालते रहे।
- लगभग चार से पांच मिनट के बाद इस मिश्रण में दूध डालें और कुछ देर पकने के बाद चीनी को भी डालें। चीनी घुलने और चाय की पत्ती के रंग बदलने तक इसे अच्छे से पका लीजिए। चाय को अधिक देर नहीं पकने की वजह से टेस्टी नहीं लगती हैं। इसलिए इसे लगभग दस से बारह मिनट ज़रूर पकाएं।
- इधर आप एक चाय की प्याली को साफ करके रख लीजिए। साफ करने के बाद इस प्याली में मक्खन के साथ एक चुटकी नमक को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इसे मिक्स नहीं करने पर स्वाद बिगड़ सकती हैं।
- मक्खन और एक चुटकी नमक मिक्स करने के बाद उबल रही चाय को प्याली में डालें और इसे पीने के सर्व करें। यक़ीनन इस चाय को पीने के बाद आप मलाई वाली चाय नहीं बल्कि, मक्खन वाली चाय पीना पसंद करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे तिब्बती लोग बेहद ही पसंद करते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।