घर पर आसानी से बनाएं बंगाली बसंती पुलाव

बंगाली बसंती पुलाव खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। आइए जानते हैं घर पर इसे तैयार करने की आसान रेसिपी।
Updated:- 2020-01-21, 09:17 IST
how to make bangali basanti pulao easy recipe main

एक ही पुलाव खा के आप बोर हो चुकी है तो अब समय है कुछ नया ट्राई करने का। आपने इससे पहले कई तरह के पुलाव को टेस्ट किया होगा। लेकिन कभी बंगाली बसंती पुलाव नहीं। तो आज हम आपको बंगाली बसंती पुलाव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यह एक बेहद ही लजीज डिश है, जो कुछ ही मिनटों में बन के तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इसके बनाने के विधि के बारे में 

बंगाली बसंती पुलाव Recipe Card

टेस्टी और स्वादिष्ट से भरपूर है बंगाली बसंती पुलाव

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 1400
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • बासमती चावल-2 कप
  • किशमिश-10 दाना
  • लौंग- 2
  • इलायची- 2
  • पानी- आवश्यकता अनुसार
  • दालचीनी-1/2 चम्‍मच
  • तेज पत्‍ता-1
  • काजू- 10 दाना
  • घी-1/2 चम्‍मच
  • शक्‍कर- 2 चम्‍मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले मार्केट से या घर में रखे बासमती चावल को अच्‍छी तरह से पानी से साफ कर ले, और लगभग 30 मिनट तक चावल को भिगोकर ही रखें

  2. Step 2:

    अब आप एक कड़ाही ले और उसमे घी गर्म करें। हल्का जब घी गर्म हो जाए तो इसमें आप दालचीनी, तेज पत्‍ता, लौंग डालकर को अच्छे से मिला ले।

  3. Step 3:

    अब आपने जो चावल को भिगोकर रखा था उसे कड़ाही में डालिए। चावल डालने के बाद उसमें पानी के साथ शक्‍कर, किशमिश और काजू को डाल दे।

  4. Step 4:

    अब चावल जब अच्छे से पाक जाएं तो गैस बाद कर दे। आपका बंगाली बसंती पुलाव तैयार है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।