Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

बिना लहसुन-प्याज के ऐसे झटपट घर पर बनाएं भंडारे वाले आलू की सब्जी

कैसे घर पर आसानी से बनाई जा सकती है भंडारे वाले आलू की सब्जी। जानें बिना लहसुन-प्याज वाली टेस्टी सब्जी रेसिपी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2021-04-17, 10:19 IST
best bhandara aloo sabji

नवरात्रि का मौका चल रहा है और कई लोगों के घर में लहसुन-प्याज खाना बंद हो गया होगा। अब इस सीजन में भंडारे भी बहुत ज्यादा होते हैं जो अभी रुके हुए हैं। अब कोरोना के समय में आप भंडारे वाले आलू खाने तो शायद किसी भंडारे में नहीं जाएंगे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप घर पर इन्हें नहीं बना सकते हैं। जी हां, हलवाई जैसे भंडारे वाले आलू आपको घर पर ही बड़ी आसानी से बनाने को मिल जाएंगे। अगर देखा जाए तो इन आलू की रेसिपी बहुत ही आसान है जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

भंडारे वाले आलू Recipe Card

ये सब्जी बिना लहसुन-प्याज के बनाई जाती है। इसका पूरा फ्लेवर खड़े मसालों से आता है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 350
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 5 उबले आलू
  • 5 टमाटर
  • 1/4 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 1/4 छोटा चम्मच जीरा
  • 5-6 लौंग
  • 1/4 टीस्पून काली मिर्च
  • 4 छोटी इलाइची
  • 1 बड़ी इलाइची
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 टुकड़ा दालचीनी
  • 1/4 छोटा चम्मच कलौंजी
  • 1 इंच का अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • 3 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 बड़े चम्मच घी

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले टमाटर को धोकर उसका पेस्ट बना लें।

  2. Step 2:

    अब कढ़ाई में सूखे मसालों को भूनें जब तक उनमें से खुशबू नहीं आने लगती।

  3. Step 3:

    इसके बाद घी डालकर हींग, अदरक, मिर्च आदि डालकर 30 सेकंड तक भूनें।

  4. Step 4:

    इसके बाद टमाटर और नमक डालकर तब तक भूनें जब तक तेल नहीं छूटने लगता है।

  5. Step 5:

    इसके बाद सूखे मसाले डालकर 2 मिनट भूनें और उबले और मैश किए आलू डालें।

  6. Step 6:

    इसे अब आप पानी डालकर 5-7 मिनट पकाएं।

  7. Step 7:

    अंत में कसूरी मेथी डालकर गैस बंद करें और सर्व करते समय हरा धनिया डालें।

  8. Step 8:

    आपकी भंडारे वाली आलू की सब्जी तैयार है।

विधि-

  • सबसे पहले आलू ऊबाल कर अलग रख दें।
  • हलवाई वाली आलू की सब्जी में खड़े मसालों का भी बहुत योगदान रहता है इसलिए बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, मेथी दाने, लौंग, तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च, कलौंजी आदि को अच्छे से भून लें।
  • अब टमाटरों को धोकर उन्हें बड़े टुकड़ों में काटकर अच्छे से पीस लें। आप इन्हें कद्दूकस भी कर सकते हैं, लेकिन उसमें समय लगेगा। हालांकि, इससे ग्रेवी बहुत अच्छी बनेगी।
  • खड़े मसालों को कढ़ाई में सूखा भूनने के बाद आप इसमें घी डालें और उसे पकने दें। इसके बाद इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। इसे तब तक भूनना है जब तक अदरक का फ्लेवर नहीं आ जाता है।
  • इसके बाद आप इनमें टमाटर डालकर भूनें। इसमें टमाटर डालने के बाद आपको नमक भी डालना है। इसे तब तक भूनें जब तक टमाटर तेल छोड़ने नहीं लगता है।
  • अब इसमें आपको सारे मसाले डालने हैं। सभी मसाला पाउडर इसमें डालकर आपको इसे 2 मिनट तक भूनना है।
  • आपने नोटिस किया होगा कि इस तरह की आलू की सब्जी में मसालों का फ्लेवर ही सबसे अच्छा रहता है और इसके लिए ये जरूरी है कि आप इन्हें ठीक से भूनें।
  • अब इसमें मैश किया हुआ आलू डालें। इसे 3 - 4 मिनट तक पकने दें और उसके बाद इसमें भुनी हुई कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब इसमें आपको पानी डालकर उबालना है। इसे कम से कम 5-7 मिनट तक उबलने दें। इस सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी होती है।
  • आखिर में धनिया पत्ता डालकर सर्व करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।