पनीर बनाना है तो सिर्फ 20 मिनट में घर पर बनाएं अफगानी पनीर टिक्का

जब सामने एक बेहतरीन रेसिपी दिखाई दे रही तो मैं तो उसे बनाने का ज़रूर ट्राई ज़रूर करूंगा। शायद, आपको भी ज़रूर ट्राई करना चाहिए अगर आप खाने के शैकीन है तो। खैर, अगर आप पनीर को कुछ अगर तरीके से बनाना चाहती हैं तो आज आपके लिए लेकर आए हैं एक स्वादिष्ट और लाजवाब अफगानी पनीर टिक्का की रेसिपी। इसे बनाना बहुत ही आसान है, और इसे बनाने में ना ही अधिक समय लगता है। अगर आपको दोपहर या शाम को नास्ते में कुछ हल्का खाने का मन कर रहा तो फिर इसे ज़रूर ट्राई करें। किसी पार्टी के लिए भी यह परफेक्ट डिश है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है ये झटपट तैयार होने वाली टेस्टी रेसिपी-
अफगानी पनीर टिक्का Recipe Card
घर पर बनाएं टेस्टी अफगानी पनीर टिक्का इस आसान विधि से।
Ingredients
- पनीर-350 ग्राम
- इलाइची 3 से 4
- नमक-स्वादानुसार
- क्रीम-1 कप
- काजू-5 से 6 (भीगे हुए)
- कालीमिर्च-1 चम्मच
- मक्खन-1 चम्मच
- खसखस-2 चम्मच
- भीगी हुई
- धनिया पत्ता-गार्निश के लिए
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप काजू, इलाइची, खसखस और कालीमिर्च को एक मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद इसे एक बर्तन में निकाल कर उसमें क्रीम, मक्खन और नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 3:
अब आप इसमें पनीर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और मैरिनेट होने के लिए 10 से 15 मिनट रख दीजिये।
- Step 4:
15 मिनट बाद अब आप ओवन को 220 डिग्री सेल्सियस गरम करें और इसे सुनहरा होने तक पका लीजिए।
- Step 5:
अब इसे किसी प्लेट में निकाल कर इसके ऊपर से धनिया पत्ता से गार्निश कर लीजिए।
- Step 6:
टेस्टी और स्वादिष्ट अफगानी पनीर टिक्का सर्व करने के लिए तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।