वेजिटेबल चॉप बनाने का सही और आसान तरीका

वेजिटेबल चॉप बंगाल के सबसे पसंदीदा शाम के नाश्तों में से एक है। इस स्ट्रीट फूड को बंगाली इसे बहुत पसंद करते हैं और चाव से खाते हैं। आप आसानी से कोलकाता के सड़कों में इसका मजा लें सकते हैं। हर फूड स्टॉल पर आपको देखने को मिल जायेंगें। यह टेस्टी होने के साथ-साथ बहुत हेल्दी भी होता है क्योंकि यह चुकंदर, गाजर जैसी सब्जियों को उबाल कर और मिक्स करके बनाई जाती हैं। इसे आप टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ खा सकती है। चाय या कॉफी के साथ भी इसका मजा ले सकते हैं। वेजिटेबल चॉप का नाम सुनते ही सबके मुँह में पानी आ जाता है और इसे सभी उम्र के लोग पसंद करते हैं। अगर आपके घर में पार्टी है तो आप इसको बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: अगर आप vegetarian हैं तो जानिए खाने की इन चीज़ों में कितना प्रोटीन है?
वेजिटेबल चॉप बनाने में लगने वाला समय- 30 से 45 मिनट
- कितने लोगों के लिए- 4
वेजिटेबल चॉप के लिए सामग्री:
- कसा हुआ चुकंदर- 1 बड़ा
- आलू- 2
- फूल गोभी- 1
- कसा हुआ गाजर- 2
- प्याज- 1
- मूंगफली छीली और भुनी हुई- 1/4 कप
- कटा हुआ नारियल- 2-5 छोड़े टुकडें
- किशमिश- 4-5
- बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 2 से 4
- कसा हुआ अदरक- 1 टी स्पून
- कसा हुआ लहसुन- 1 टी स्पून
- जीरा पाउडर- 1 टी स्पून
- हल्दी पाउडर- 1 टी स्पून
- गरम मसाला- 1 टी स्पून
- तेल – 1 टी स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- स्वाद के लिए चीनी- स्वादानुसार
इसे जरूर पढ़ें: ब्लड बढ़ाने के लिए अब आपको खर्च करने होंगे सिर्फ 20 रूपये
वेजिटेबल चॉप को कोट करने के लिए सामग्री-
- मैदा- 3 टी स्पून
- कॉर्न फ्लोर- 1 टी स्पून
- ब्लैक पेपर- 1/2 टी स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- अंदाजानुसार
- ब्रेड का चूरा- 1/2 कप
- तेल- 5/6 बड़े चम्मच
वेजिटेबल चॉप बनाने का तरीका-
- सबसे पहले चुकंदर, आलू, फूल गोभी और गाजर को हल्का का उबाल लें। अब इन सब्जियों को स्मैश कर लें।
- एक पैन मे तेल गरम करें और मूंगफली के दानों को भुनकर प्लेट मे निकालें। अब प्याज डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भुने।
- अब तेल में बारीक कटे हुई हरी मिर्च, अदरक, लहसुन पेस्ट डालकर फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें स्मैश की हुई गाजर, चुकंदर, फूल गोभी, आलू डालें।
- अब इसमें स्वादानुसार चीनी और नमक डालें और फ्राई करें।
- फिर इसमें लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, किशमिश, कसा हुआ ताजा नारियल मिक्स करें।
- आंच बंद करें और 15 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
- अब सब्जियों के मिश्रण से छोटे-छोटे गोलें बनाकर अंडाकार शेप दें।
इसे जरूर पढ़ें: चुकंदर की इस टिक्की के आपको मिलेगी स्वाद के साथ सेहत भी
वेजिटेबल चॉप के लिए कोट बनाने का तरीका-
- सबसे पहले मैदा और कॉर्न फ्लोर, ब्लैक पेपर और नमक को मिला लें उसमें अंदाजानुसार पानी डालकर और इसका घोल बना लें। ध्यान रखें की घोल ज्यादा मोटा या बहुत ज्यादा पतला ना हो।
- एक प्लेट में सूखा मैदा लें और दुसरे प्लेट में ब्रेड का पाउडर लें।
- अब और इन छोटे-छोटे चॉप के गोलों को पहले मैदे के घोल में डालें फिर इनको सूखे मैदे में रेप करें।
- इन बॉल्स को ब्रेड के चूरे में अच्छे से लपेट लें जिससे इन बॉल्स के चारो तरफ ब्रेड के चूरे की भी कोटिंग हो जाए।
- एक पैन मे तेल गरम करें जब तेल गर्म हो जाए तब इन चॉप के बॉल्स को मीडियम आंच पर दोनों साइड से सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
तैयार है आपकी वेजिटेबल चॉप, तो इंतज़ार किस बात का है जल्दी से ट्राई करें इस आसान रेसिपी को और जीते सबका दिल। इसको आप कैचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें और ऊपर से चाट मसाला छिड़कें।
Photo courtesy- (Archana's Kitchen, Craftlog & SpicyTamarind)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।