घर पर बनाएं तवा मशरूम मसाला, जानें इसकी आसान रेसिपी

तवा मशरूम मसाला रेसिपी की खास बात यह है कि ये तवे पर बनाई जाती है और ये डिश बटन मशरूम, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और मसालों को मिलाकर बनाई जाती है। मशरूम की आमतौर पर बनाई जाने वाली रेसिपीज से ये रेसिपी थोड़ी सी हटकर होती है। तवा मशरूम मसाले को ठीक उसी तरह से बनायी जाती है, जैसे कि तवा पनीर मसाला बनाई जाती है। अगर आपको मशरूम पसंद है तो आपको ये रेसिपी काफी पसंद आएगी। आप चाहे तो घर पर भी बड़ी ही आसानी से इसे बना सकती है। एक बार आप इसे घर पर बनाना सीख जाएंगी तो आप घर पर ही इसे बनाकर खाना पसंद करेंगी, ना की रेस्टोरेंट जाकर। वैसे अगर अगर आपके पास बड़ा तवा नहीं है तो आप इसे फ्राई पैन में भी पका सकती हैं। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
तवा मशरूम मसाला Recipe Card
इसे तवे पर बनाया जाता है और ये डिश बटन मशरूम, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और मसालों को मिलाकर बनाई जाती है।
Ingredients
- बटन मशरूम- 200 ग्राम
- प्याज- 1
- टमाटर- 2
- शिमला मिर्च- 1
- हरी मिर्च- 2
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच
- जीरा- 1/4 चम्मच
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- कसूरी मेथी- 1/4 चम्मच
- हरी धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
- अजवाइन- 1/4 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- पाव भाजी मसाला- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 1/4 कप
- अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
- तेल- अंदाजानुसार
- नमक- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
तवा मशरूम मसाला बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और हरी मिर्च को काट लें।
- Step 2:
फिर गैस पर मध्यम आंच पर एक बड़े आकार का तवा चढ़ाएं और उसे गर्म होने दें। जब तवा गर्म हो जाए तब आंच को धीमा कर दें। इसके बाद इस तवे में दो बटर डालें और फिर उसमें अजवाइन और जीरा डालें।
- Step 3:
अब इसमें कटी हुई प्याज डालें और मध्यम आंच पर गुलाबी होने तक पकाएं। फिर इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालें। पांच मिनट तक फ्राई करने के बाद इसमें कटा हुआ टमाटर और हरी मिर्चें डालें। फिर गैस के आंच को धीमा कर तवे को ढंक दें।
- Step 4:
जब टमाटर अच्छे से गल जाए और मसाला भुन जाए, तो टमाटर को अच्छी तरह से किसी चीज से मसल लें। अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब ऊपर से हल्दी, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 5:
इसके बाद इसमें मशरूम डालें और पांच मिनट के बाद इसमें नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें आधा कप पानी मिलाएं और तवे को ढंक दें। मशरूम को पकने में दस का समय लगेगा। लेकिन इसे बीच-बीच में चेक करते रहें।
- Step 6:
जब मशरूम ड्राय हो जाए, तब ऊपर से धनिया पत्ती और कसूरी मेथी मिलाएं और मिक्स करें। तैयार है आपका टेस्टी के तवा मशरूम मसाला, इसे आप रोटी या पराठे के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।