सूरन का चटपटा चोखा बनाएं, जानें इसकी रेसिपी

हमारे देश के अलग-अलग क्षेत्रों में सूरन को अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे- सूरन, जिमीकंद ओल इत्यादि। सूरन जमीन के अंदर उगने वाली सब्जी है जो एक तरह से अरबी, रतालू और शकरकंदी की फैमिली का ही सदस्य होता है। सूरन में ज्यादा मात्रा में पौषक तत्व पाए जाते है, जैसे- पौटेशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, एंटीओक्सिडेंट और ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि, जो हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। जमीन के नीचे उगने वाली जड़ मूल आधारित इस सब्जी की चटनी से लेकर सब्जी तक बनाई जाती है। वैसे भी सूरन सुलभता से मिलने वाली सब्जी है। यह चोखा खाने में बहुत टेस्टी लगता है। आज हम आपको बताने वाले हैं सूरन या ओल का चोखा बनाने का तरीका।

इसे जरूर पढ़ें: जरूर ट्राई करें कटहल के क्रिस्पी पकौड़े, जानें इसे बनाने का तरीका
सूरन का चोखा बनाने के लिए सामग्री:
- सूरन या ओल- 1/2
- हल्दी- 1/2 टेबल स्पून
- हरी मिर्च- 3-4
- सरसो का तेल- 1/4
- साबूत सरसो- 1/2 टेबल स्पून
- जमीरी नींबू- 1/2
- नमक- स्वादानुसार
सूरन का चोखा बनाने का तरीका:
- सबसे पहले सूरन का छिलका छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें साफ पानी से 2-3 बार अच्छे से धो लें। चूंकि यह जमीन के अंदर पाई जाती है इसलिए इसमें मिट्टी लगी होती है। इसलिए इसकी सब्जी या चटनी बनाने के पहले इसे अच्छे से साफ करना बहुत जरूर होता है।

- अब प्रेशर कुकर में इन कटे हुए सूरन के टुकड़ों को डालें और इसमें हल्दी, नमक और पानी डालकर गैस पर उबालने के लिए रखें। एक से दो सिटी लगने पर गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि सूरन अच्छे से गल जाएं। जब सूरन उबल जाए तो प्रेशर कुकर बंद कर दें और इसे खोलकर ठंडा कर लें।
- हरी मिर्च और साबूत सरसो को मिक्सर में डालकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में उबले हुए सूरन के टुकड़ों को डालें और मसल लें।

इसे जरूर पढ़ें: तीखा आलू रोस्ट कैसे बनाएं, जानें इसकी रेसिपी
- अब इसमें जमीरी नींबू का रस, नमक और सरसो का तेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार है आपका सूरन की चटपटा चोखा। सूरन के चोखे को आप चावल या रोटी किसी के भी साथ भी खा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।