Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

रेड सॉस के साथ बनाएं टेस्‍टी पास्ता, जानें इसकी क्विक रेसिपी

पास्‍ता इटैलियन डिश हैं और इसे कई तरीके से बनाया जा सकता हैं, जैसे- वाइट सॉस पास्ता, वेज पास्‍ता। लेकिन आज हम आपको बताएंगे रेड सॉस पास्ता कैसे बनाएं। अगर आप पास्‍ता में वेराइटी लाना चाहती हैं तो आज हम आपको बताएंगे रेड सॉस पास्ता बनाने की आसान रेसिपी।
Updated:- 2019-03-13, 18:15 IST
red sauce pasta main

आजकल लोग फास्टफूड खाना ज्‍यादा पसंद कर रहे हैं और इसलिए बाजार में फास्टफूड की भरमार है। आज के दौर के बच्‍चे भी फास्टफूड के दिवाने हैं, उनको अगर सारे दिन खाने में फास्टफूड मिल जाए तो क्‍या कहने। फास्टफूड में पिज्‍जा, बर्गर, मैक्रोनी और पास्‍ता सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता हैं। पहले इन फूड्स को खाने के लिए बाहर का रूख करना पड़ता था लेकिन अब लगभग सभी घरों में पिज्‍जा, बर्गर, मैक्रोनी और पास्‍ता बनाया जाता हैं। वैसे लोग पास्ता ज्‍यादा पसंद करते हैं इसलिए आज हम आपको पास्ता बनाना सिखाएंगे। वैसे मार्किट में आजकल इंस्टेंट पास्ता भी मिलता है, लेकिन अपने बच्‍चे को इसे खाने को ना दें, क्‍योंकि ये स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा नहीं होता इसलिए पास्‍ता घर पर ही बनाना सीखें। पास्‍ता इटैलियन डिश हैं और इसे कई तरीके से बनाया जा सकता हैं, जैसे- वाइट सॉस पास्ता, वेज पास्‍ता। लेकिन आज हम आपको बताएंगे रेड सॉस पास्ता कैसे बनाएं। अगर आप पास्‍ता में वेराइटी लाना चाहती हैं तो आज हम आपको बताएंगे रेड सॉस पास्ता बनाने की आसान रेसिपी।

red sauce pasta inside

इसे जरूर पढ़ें: बेसन से बनती हैं ये 3 सब्जियां, इसे मजे से खाएं और फायदे पाएं

  • कितने लोगों के लिए- 3
  • तैयारी का समय- 15 मिनट
  • बनाने का समय- 15-20 मिनट

रेड सॉस पास्ता बनाने के लिए सामग्री:

  • पास्ता- 250 ग्राम
  • लहसून- 4-5
  • प्याज- 1
  • शिमला मिर्च- 1
  • टमाटर- 4-5
  • स्वीट कॉर्न- 1 कप
  • चिली फ्लैक- 1 टेबल स्‍पून
  • काली मिर्च- 1 टेबल स्‍पून
  • पुदीना- 1 टेबल स्‍पून
  • तेल- अदांजानुसार
  • किसा हुआ चीज- 1 कप
  • टोमेटो सॉस- आधी कटोरी
  • नमक- स्वादानुसार

red sauce pasta inside

रेड सॉस पास्ता बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले प्‍याज, लहसुन, शिमला मिर्च और पुदीने को बारीक-बारीक काट लें। साथ ही, काली मिर्च को पीस लें।
  • एक पैन को गैस में रखें और उसमें पानी डालें और गर्म होने दें, जब पानी गर्म हो जाएं तो उसमें टमाटर डालकर उबाल लें। जब टमाटर ठंडे हो जाए तो उसे पीसकर प्युरी बना लें।
  • गैस में एक पैन में पानी डालें और गर्म होने दें, जब पानी गर्म हो जाएं तो उसमें स्वीट कॉर्न डाल दें और अच्‍छे से उबाल लें।
  • अब गैस में पैन रखें और उसमें पानी डालें और गर्म होने दें, जब पानी गर्म हो जाएं तो उसमें पास्ता और नमक डालकर उसे उबाल लें। ध्‍यान रखें कि उसमें तेल ना डालें। बिना तेल के उबाला गया पास्‍ता ज्‍यादा टेस्‍टी बनती है।
  • जब पास्‍ता गल जाए तो गैस बंद कर दें और पास्‍ते का पानी छानकर निकाल लें।

red sauce pasta inside

इसे जरूर पढ़ें: गोलगप्पे के लिए घर पर कैसे बनाएं 5 तरीके का पानी

  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाएं तो उसमें लहसून और प्याज डालें और फ्राई करें। जब प्याज थोड़ा फ्राई हो जाए तो इसमें शिमला मिर्च और स्वीटकॉर्न डालें और दोबारा फ्राई करें।
  • अब इसमें बनी हुई टमाटर प्युरी, नमक, चिली फ्लैक और काली मिर्च डालें। थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें उबले हुए पास्ता डालें और 5 मिनट तक फ्राई करें। अब टोमेटो सॉस डालें और मिलाएं।

आपका रेड सॉस पास्ता तैयार है, इसे आप चिली फ्लेक्स, पीसी हुई काली मिर्च, हर्ब्स, बारीक कटा पुदीना और चीज डालकर सर्व करें। पास्ता ठंडा खाने में अच्‍छा नहीं लगता इसलिए इसे तभी बनाएं जब आप इसे खाने के मूड में हों।

Photo courtesy- (Taste, Tasty, EatingWell, Cooking With Siddhi & FoodVala)

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।