आलू से कैसे बनाएं जलेबी, जानें इसकी रेसिपी

आपने जलेबी तो कई तरह की खायी होगी लेकिन क्या आपने कभी आलू की जलेबी खाई है। शायद नहीं, आलू की जलेबी का नाम भी शायद आपने कम ही सुना होगा। वैसे तो मीठे के शौकीन लोग खाने पीने की चीजें कहां मिलती है, यह पता लगा ही लेते हैं। लेकिन आलू की जलेबी मिलती कहां है यह पता लगाना बड़ा मुश्किल काम है। इसलिए अगर आप मीठे की शौकीन हैं या आपके घर में मेहमान आने वाले हैं या आपके घर पर पार्टी है तो आप बड़ी आसानी से इसे घर पर बना सकती हैं। यह बनाने में बहुत ही आसान है, कुछ इजी स्टेप के जरिये आप इसे बना सकती हैं। तो आइएं, हम आपको बताते हैं घर पर आलू की जलेबी बनाने का सही और आसान तरीका। आप मेहमानों के आने पर भी इसे सर्व कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मावा जलेबी को घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानिए
आलू की जलेबी बनाने के लिए सामग्री:
- आलू- 3
- अरारोट- 1/2 कप
- चीनी- 1 कप
- नींबू- 1
- दही- 1/2 कप
- पिस्ता- 2-3
- पीला रंग- 1 चुटकी
- लाल रंग- 1 चुटकी
- इलायची पाउडर- 1 टी स्पून
- घी- 1 बड़ा कप
इसे जरूर पढ़ें: घर में इतनी आसानी से बनती है पनीर की जलेबी
आलू जलेबी बनाने का तरीका:
- सबसे पहले आलू को उलाब लेंगे और ठंडा कर लेंगे फिर इनके छिलके निकला कर इनको कद्दूकस कर लेंगे।
- अब कद्दूकस किए हुए आलूओं में अरारोट का पाउडर, आधा नींबू, दही, पिस्ता और एक चुटकी पीला और एक चुटकी लाल रंग डालकर अच्छे से मिला लेंगे। ध्यान रखें कि इसका बेटर ज्यादा कड़ा या ज्यादा गीला ना हो।
- आलू जलेबी के लिए कोन बनाने के लिए एक गिलास लेंगे और उस गिलास के अंदर एक साफ पॉलीथिन डालेंगे और आलू जलेबी के लिए बनाये गए पेस्ट को इस कोन में डालेंगे।
- इस कोन के ऊपरी हिस्से को अच्छे से रबर से बांध लेंगे और कोन के निचले हिस्से को एक कैची की मदद से थोड़ा सा काट लेंगे। ध्यान रखें की कोन ज्यादा ना कटें। इसे मेहंदी के कोन जैसा ही बनाएं।
- अब गैस ऑन करें और एक पैन में घी गर्म करें। जब घी अच्छे से गर्म हो जाएं तो इसमें इस घोल को जलेबी जैसी शेप बनाते हुए धीरे-धीरे कोन की मदद से डालें। घी में धीमी आंच पर जलेबी को करारा होने तक तलें।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर आलू पैटीस बनाने की आसान रेसिपी जानिए
चाशनी बनाने का तरीका:
- एक पैन लें और इसे गैस में धीमी आंच पर रखें। इस पैन में चीनी, इलायची पाउडर और अंदाजानुसार पानी डाल लें। चाशनी को अच्छे से तब तक पकाएं जब तक की चीनी पूरी तरह से घुल ना जाएं।
- ध्यान रखें की चाशनी ज्यादा गाढ़ी ना हो और उसमें तार ना बन रहे हों। चाशनी को थोड़ा पतला ही रखें। जब चाशनी बन जाएं तो गैस बंद कर दें और चाशनी को ठंडा होने दें।
- अब तली हुई इन गरमा गर्म जलेबियों को इस चाशनी में डालें। अगर आप इसे गर्म खाना पसंद करती हैं तो तुरंत ही खाएं और अगर आपको जलेबी ठंडी पसंद है तो इसे आप फ्रीज में रख कर बाद में भी खा सकती है।
अगर आप खाने में रंग डालना पसंद नहीं करते तो बिना रंग के भी जलेबियां बना सकते हैं। अब आपकी गरमा गरम आलू जलेबी सर्व करने के लिए तैयार है। इसे खुद भी खाएं और मेहमानों को भी खिलाएं।
Photo courtesy- (Khoobsurati.com, हिंदी रेसिपी, claywok & SooperChef)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।