होली पर बनाएं पनीर पुलाव, जानें आसान रेसिपी

अगर आपके घर पर अचानक मेहमान आ गये हैं और आपको जल्‍द उनको कुछ टेस्‍टी बनाकर खिलाना है तो पनीर पुलाव बनाना आपके लिये सबसे आसान रहेगा। आइए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका।
Updated:- 2019-03-19, 18:38 IST
paneer pulao main

पुलाव को किसी भी तरह से बनाकर खाएं ये हमेशा टेस्टी लगता है। पुलाव बच्‍चों से लेकर बड़ों तक सभी उम्र के लोगों को काफी पसंद आता है। पुलाव अलग-अलग जगहों में वहां के खान-पान के हिसाब से अलग-अलग तरीके से पकाई जाती हैं और सभी तरह के पुलाव का स्वाद अलग-अलग होता है। हमारे खानों में आमतौर पर शामिल रहने वाला अनाज है चावल। चावल शरीर में कॉम्प्लेक्स, विटामिन-बी और कार्बोहाइड्रेट की आपूर्ति करता है। पुलाव में सब्जियों को मिलाकर बनाने से यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और साथ ही यह पेट के लिए हल्का होता है और जल्दी पच जाता हैं, इसलिए अपच होने पर इसको खाने से पेट को आराम मिलता है। पुलाव बनाना भी बहुत आसान है, यह जल्दी से तैयार हो जाने वाली रेसिपी है, इसलिए अगर आपके घर पर अचानक मेहमान आ गये हैं और आपको जल्‍द उनको कुछ टेस्‍टी बनाकर खिलाना है तो पनीर पुलाव बनाना आपके लिये सबसे आसान रहेगा आइए जानते हैं, पनीर पुलाव बनाने का तरीका। इसे जरूर ट्राई करें।

paneer pulao inside

इसे जरूर पढ़ें: 7 तरीके से बन सकते हैं चावल और पुलाव, जरूर ट्राई करें

  • कितने लोगों के लिए- 2
  • रेसिपी बनाने में लगने वाला समय- 45 मिनट

पनीर पुलाव को बनाने के लिए समाग्री:

  • बासमती चावल- 1 कप
  • पनीर- 200 ग्राम
  • मटर के दाने- ½ कप
  • अदरक पेस्ट- 1 टेबल स्‍पून
  • जीरा- ½ टेबल स्‍पून
  • बड़ी इलायची- 2
  • दालचीनी- ½ इंच
  • लौंग- 3-4
  • काली मिर्च- 8-10
  • हरा धनिया- 3-4 टेबल स्‍पून
  • घी- 4-5 टेबल स्‍पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • नींबू- 1

paneer pulao inside

पनीर पुलाव बनाने का तरी‍का:

  • सबसे पहले चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अब एक पतीले में पानी डालें और चावलो को उसमें डालकर उबाल लें और जब चावल उबल जाए तो उसका पानी निकाल लें। पुलाव बनाने के लिए बासमती चावल का ही इस्‍तेमाल करें।
  • अब इलाइची के दानों और दाल चीनी, काली मिर्च, लौंग को दरदरा कूट लें और पनीर को छोटे-छोटे आकार में टुकड़ों में काट लें।
  • गैस में धीमी आंच पर पैन रखें और उस पैन में घी डालें और गर्म करें। जब घी के गर्म हो जाए तो उसमें पनीर के टुकड़े डालकर ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। जब पनीर के पीस फ्राई हो जाए तो उसे निकालकर प्‍लेट में रख लें।
  • पैन के बचे हुए घी में जीरा और कुटी हुई काली मिर्च, लौंग, इलाइची और दाल चीनी डालें और हल्का फ्राई कर लें। भूने हुए मसालों में अदरक का पेस्ट डालें और फ्राई करें।

paneer pulao inside

इसे जरूर पढ़ें: वेज ट्रिपल शेजवान राइस कैसे बनाएं, जानें रेसिपी

  • अब इसमें मटर के दाने डालकर फ्राई कर लें, चावल और सभी चिजों को फ्राई करें और उसके बाद 5 मिनट के लिए ढककर पका लें।
  • मसाले में उबले हुए चावल, फ्राई किए हुए मटर, तले हुए पनीर के टुकडे़, नींबू का रस और नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें। मिक्‍स करने के बाद गैस को बंद कर दें।
  • आपका पनीर पुलाव तैयार है, इसे प्लेट में निकाल लें और हरे धनिये को बारीक-बारीक काट लें और पुलाव को इससे गार्निश करें।

पनीर पुलाव को गरमा गरम ही खाएं। इसे रायता, दही, सलाद, पापड़ और चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकती हैं।

Photo courtesy- (MOST,FUNN, Archana's Kitchen, Saffron Trail & Veggibites)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।