बच्चों के लिए घर पर बनाएं उनका पसंदीदा पनीर फ्रैंकी रोल, जानें इसकी रेसिपी

बच्चे चाहे बारह जा रहे हो या घर पर हो उन्हें हमेशा खाने में कुछ स्पेशल चाहिए, उनको हमेशा मजेदार और टेस्टी चीजें खाना ही पसंद आता है। ऐसे में अगर आप उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए घर पर कुछ स्पेशल बनाएंगी तो ये उनके हेल्थ के लिए भी अच्छा होगा। आज हम आपको बताने वाले बहुत ही टेस्टी पनीर फ्रैंकी रोल की रेसिपी बनाने का तरीका। इसे आप अपने बच्चे के लंच बॉक्स के लिए भी बना सकती है। अगर आप अपने बच्चे में टिफिन बॉक्स में पनीर फ्रैंकी रोल देंगी तो आपका बच्चा टिफिन घर वापस नहीं लाएंगा। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
पनीर फ्रैंकी रोल Recipe Card
इसे आप अपने बच्चे के लंच बॉक्स के लिए भी बना सकती है।
Ingredients
- कद्दुकस किया हुआ पनीर- 100 ग्राम
- मैदे की रोटियां- 4
- आलू- 2
- बंदगोभी 1/4
- गाजर- 1
- चाट मसाला- 1/2 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर- 1/4 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
- भुना हुआ जीरा पाउडर- 1 टेबल स्पून
- अमचूर- 1 टेबल स्पून
- चाट मसाला- 1/2 टेबल स्पून
- हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
- नींबु का रस- 2 टेबल स्पून
- तेल- अंदाजानुसार
- नमक- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
पनीर फ्रैंकी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को प्रेशर कुकर में डालकर 2 सीटी लगाकर उबाल लें। फिर उबले हुए आलूओं को छीलकर इन्हें मैश कर लें।
- Step 2:
पनीर को घिसकर कद्दुकस कर लें। अब इसमें आलू, नींबु का रस, हल्दी पाउडर, आमचूर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। इसमें बारीक कटा हुआ हरी धनिया डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब इसके लंबे आकार के कबाब बना लें।
- Step 3:
गैस पर मध्यम आंच पर एक तवे चढ़ाए और इसमें थोड़ा तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें इन बने हुए कबाबों को डालकर सेक लें। इन कबाबों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
- Step 4:
गाजर और बंदगोभी को पतला-पतला काट लें और एक कटोरे में रख दें। अब इसमें चाट मसाला और नमक मिला दें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- Step 5:
कबाब को तवे से निकालकर एक प्लेट में रखें। अब इस तवे पर मैदे को बनी रोटी रखें और हल्का गर्म होने दें। रोटी के गर्म होने पर इसमें एक पनीर कबाब रखें ऊपर से थोडा़ सा गाजर और बंदगोभी का सैलेड डालें। इसमें थोडा़ सा चाट मसाला और थोड़ा सा भुना हुआ जीरा पाउडर छिड़कें।
- Step 6:
तैयार है आपकी पनीर फ्रैंकी रोल, इसे आप गरमा गरम ही सर्व करें। इसे आप अपने पसंद के किसी भी सॉस के साथ बच्चों को सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।