नवरात्रि में व्रत कर रही है तो शाम को बनाएं अंगूर की चटनी, जानें इसकी रेसिपी

नवरात्रि में आप फलाहारी रेसिपी की तलाश में हैं तो आज हम आपको बता रहे है अंगूर की चटनी बनाने का तरीका। यह एक फलाहारी चटनी है, जिसे आप व्रत के दौरान अपने मुंह का स्वाद बदलने के लिए खा सकती है। आप चाहे तो इसे कूटू के पकौड़े, पूरी या किसी भी फलाहारी स्नैक के साथ भी खा सकती है। यह चटनी खाने में मीठी लगती है और बहुत टेस्टी होती है, साथ ही, यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। तो आइए जानें इसे बनाने की तरीका।
अंगूर की चटनी Recipe Card
यह चटनी खाने में मीठी लगती है और बहुत टेस्टी होती है।
Ingredients
- लाल अंगूर- 1 1/2 कप
- ब्राउन शुगर- 2 बड़ा चम्मच
- किशमिश- 1 बड़ा चम्मच
- काली मिर्च- स्वादानुसार
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- घी- ¼ टेबल स्पून
Step
- Step 1:
अंगूर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को धोकर साफ कर लें और फिर इसे बीच से दो टुकड़ों में काट लें। आप चाहे तो हरे अंगूर से भी ये चटनी बना सकती हैं।
- Step 2:
अब गैस में धीमी आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन चढ़ाए और इसमें घी डालें और गर्म करें। आप चाहे तो इसे घी की जगह तेल में भी बना सकती हैं। इसके लिए आप अपनी पसंद के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- Step 3:
जब घी गर्म हो जाए तो इसमें कटे हूए अंगूर डालें और इसे फ्राई करें। इसे मध्यम आंच पर एक मिनट के लिए फ्राई करें।
- Step 4:
अब इसमें काली मिर्च और सेंधा नमक डालें और लगभग 2 बड़े चम्मच पानी भी डालें और अंगूर के गलने तक इसे पकाएं।
- Step 5:
अब इसमें ब्राउन शुगर या चीनी डालें और अच्छे से मिला लें और थोड़ी देर पकाएं। अब इसमें किशमिश डालें और दो मिनट के लिए पकने दें, फिर गैस बंद कर दें। आप चाहें तो इसमें चीनी के जगह खजूर भी डाल सकती हैं। खजूर को आप पीसकर डालें। तैयार है आपकी टेस्टी अंगूर की चटनी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।