चिली गोभी कैसे बनाएं, जानें इस लजीज रेसिपी को बनाने का तरीका

अभी गोभी का मौसम हैं और ऐसे में अगर आप वही बोरिंग गोभी की सब्जी खाकर थक चूंकि हैं तो हम आपको बता रहे हैं गोभी को नए तरीके से बनाने का तरीका। इस रेसिपी को आप शाम के नाश्ते में सर्व कर सकती हैं या चाहे तो लंच में भी खा सकती हैं। यह डिश इतनी हेवी होती हैं की आपका पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा, क्योंकि ये खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। अगर आप वेजिटेरियन है और चाइनीज फूड की शौकीन हैं तो हम आज आपको बता रहे हैं चिली गोभी कैसे बनाएं। ये इंडियन और चाइनीज फूड की मिक्स डिश है। तो आइएं जानें गोभी को चाइनीज स्टाइल में बनाने का तरीका। जानें इसकी रेसिपी।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं घुगनी चाट, जानें इसकी आसान रेसिपी
- कितने लोगों के लिए: 2
- तैयारी का समय: 15 मिनट
- पकाने का समय: 15 मिनट
चिली गोभी बनाने के लिए सामग्री:
- गोभी- 1
- प्याज- 2
- शिमला मिर्च- 1
- टमाटर- 1
- हरा प्याज- 4
- अदरक- 50 ग्राम
- लहसुन- 50 ग्राम
- हरी मिर्च- 4
- कार्न फ्लोर- 1/2 कप
- तेल- 2 कप
- लहसुन और अदरक का पेस्ट- 1/2 टेबल स्पून
- सोया सॉस- 2 टेबल स्पून
- विनेगर- 2 टेबल स्पून
- चिली सॉस- 1 टेबल स्पून
- टोमेटो सॉस- 1 टेबल स्पून
- पानी- अंदाजानुसार
- नमक- स्वादानुसार
- गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
चिली गोभी बनाने का तरीका:
सबसे पहले गोभी को बड़े-बड़े आकार में काट लें। शिमला मिर्च और प्याज को भी बड़े-बड़े आकार में काट लें। टमाटर को भी बड़े-बड़े आकार में काट लें।
अदरक और लहसुन को लंबे-लंबे आकार में काट लें। हरी मिर्च नीचे से ऊपर की तरफ ले जाते हुए गोलाई आकार में काटें। हरे प्याज को थोड़े छोटे-छोटे साइज में काट लें।
अब बैटर तैयार करने के लिए एक कटोरी लें और उसमें कार्न फ्लोर, अंडा, लहसुन और अदरक का पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
इस बैटर में गोभी के सभी टुकड़े को डालें और मिलाएं ताकि गोभी के टुकड़ें इस बैटर में अच्छे से मिक्स हो जाएं।
अब गैस में पैन रखें और उसमें तेल डालें और गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाएं तो इसमें बैटर किये हुए गोभी डालें और फिर मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
एक दूसरा पैन लें और उसमें दो चम्मच तेल डालें और गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाएं तो इसमें हरी मिर्च डालें और फिर प्याज डालकर थोड़ी देर के लिए भून लें।
जब प्याज थोड़ा सा फ्राई हो जाएं तो इसमें शिमला मिर्च डालें और भुनें। अब इसमें अदरक और लहसुन के टुकड़ें डालें और 2 मिनट के लिए फ्राई करें।
इसे जरूर पढ़ें: गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं ये चीजें, जानें इनके फायदे
इसमें टमाटर डालें और चलाएं। ध्यान रखें की सब्जियां ज्यादा गलने ना पाएं।
अब इसमें गोभी और हरा प्याज डालें और साथ ही चिली सॉस, टोमेटो सॉस, विनेगर और सोया सॉस डालें और अच्छे से मिलाएं।
आपकी चिली गोभी तैयार हैं इसे आप हरा धनिये के साथ गार्निश करें और सर्व करें।
आपकी घर में बनी शानदार वेज रेसिपी तैयार हैं। अगर आपके घर में पार्टी है तो आप चिली गोभी बनाकर सर्व कर सकती हैं। ये बेस्ट वेज पार्टी डिश है।
Photo courtesy- (Bou's kitchen, Indian Masala and Recipes, AllThatGrows, The Fresh Hope & Lovepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।