Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

मिठाई की शौकीन हैं तो घर पर बनाएं छेना टोस्ट, जानें इसे बनाने का तरीका

चूंकि छेना टोस्ट बनाने में बहुत आसान है इसलिए जब भी आपका दिल मीठा खाने का करें तो आप इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं।
Updated:- 2019-06-11, 12:26 IST
how to cook chhena toast recipe main

छेना टोस्ट एक बहुत ही टेस्‍टी और फेमस बंगाली स्वीट डिश है जिसे आप किसी भी खास मौके पर बना सकती हैं। छेना टोस्ट को आप अलग-अलग कलर और अलग-अलग फ्लेवर की टॉपिंग के साथ बना सकती हैं। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका। चूंकि छेना टोस्ट बनाने में बहुत आसान है इसलिए जब भी आपका दिल मीठा खाने का करें तो आप इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Recipe Of The Day: छुट्टियों में बच्‍चों के लिए घर में ही 15 मिनट में बनाएं ब्रेड की टेस्‍टी रसमलाई

छेना टोस्ट बनाने के लिए सामग्री:

  • दूध- 2 लीटर
  • अरारोट- 1 1/2 टेबल स्‍पून
  • चीनी- 4 कप
  • नींबू का रस- 3-4 टेबल स्‍पून
  • इलाइची पाउडर- 1/2 टेबल स्‍पून
  • पानी-2-3 कप

छेना टोस्ट टॉपिंग बनाने के लिए:

  • खोया- चौथाई कप
  • शुगर पाउडर- आधा कप
  • इलाइची पाउडर- चौथाई टेबल स्‍पून
  • पिस्ता- 5-6
  • बादाम- 3-4
  • केसर- 12 धागे

 

छेना टोस्ट बनाने का तरीका:

  • छेना टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले पिस्ता और बादाम को बारीक-बारीक काट लें।
  • छेना टोस्ट के लिए फुल क्रीम मिल्क से पनीर बनाएं। पनीर बनाने के लिए गैस पर किसी बड़े बर्तन में दूध को छानकर गर्म होने दें। ध्‍यान रखें कि दूध को लगातार चलाते रहे, जब तक कि दूध में उबाल ना आ जाए। जब दूध में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और इसमे नींबू का रस डालें और अच्छे से से मिला लें और छेना बना लें। अब इस छेना को मलमल के कपड़े से छान लें और ऊपर से थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर अच्छे से छान लें ताकि छेने से नींबू का स्वाद खत्म हो जाए। अब कपड़े को अच्छे से दबाकर पानी निकाल दें।
  • अब इस कपड़े सहित इस छेने को किसी वजनदार चीज से पद्रंह मिनट तक दबाकर रखें तैयार है आपकी घर पर बनी पनीर। इसे कपड़े से एक निकाल लें।
  • अब इस पनीर में अरारोट और खाने वाल पीला रंग मिलाकर अच्छी मसलकर चिकना कर लें। आप पनीर को जितना ज्यादा मैश करेंगें उतने ही स्पंजी छेना टोस्ट बनेंगें। पनीर को करीब पांच मिनट तक मैश करें ताकि यह बिल्‍कुल गूंथे हुए मैदा जैसा हो जाए।

  cook chhena toast at home inside

  • अब मैश किये हुये पनीर से थोड़ा-थोड़ा पनीर निकालकर इसके छोटे-छोटे गोले बना लें।
  • अब चाशनी बनाने के लिए एक प्रेशर कुकर में चीनी, इलाइची पाउडर और पानी डालें और गैस पर गर्म होने दें। जब चीनी मेल्ट हो जाए और चाशनी में उबाल आ जाए तो पनीर के इन छोटे-छोटे गोलों को इस उबलती हुई चाशनी में डालें और प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दें और एक सीटी आने के बाद गैस को धीमा कर दें और धीमी आंच पर करीब दस मिनट तक के लिए पकाएं।
  • अब गैस बंद कर दें और प्रेशर कुकर का प्रेशर खत्म होने पर कुकर का ढक्क्न खोलकर छेना टोस्ट को चाशनी सहित एक बड़ी बाउल में निकाल लें और फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। 
  • इससे छेना टोस्ट ऊपर से थोड़े सख्त हो जाएगा।

  chhena toast recipe inside

  • छेना टोस्ट के ऊपर लगाने के लिये टॉपिंग तैयार करने के लिए खोया को अच्छी तरह से मैश करके एक बड़ी बाउल में निकाल लें और अब इसमें बूरा, इलाइची पाउडर, कटे हुए पिस्ते और कटे हुये बादाम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। टॉपिंग का मिक्सचर बनकर तैयार है।how to cook chhena toast at home inside

 

इसे जरूर पढ़ें: साबूदाने की मिठाई कैसे बनाएं, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

  • तैयार है आपकी टेस्‍टी छेना टोस्ट। अब छेना टोस्ट को चाशनी से निकाल कर एक प्लेट में रखें और सभी छेना टोस्ट को बीच में से दो हिस्सों में काट लें। अब एक छेना टोस्ट के ऊपर एक चम्मच की मदद की से टॉपिंग का मिक्सचर फैला दें और ऊपर से केसर, पिस्ता और बादाम के टुकड़ों को डालकर गार्निश करें। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।