चना दाल पुलाव कैसे बनाएं, जानें इसकी आसान रेसिपी

हमारे घरों में आमतौर पर पुलाव बनाया जाता है। पुलाव बनाने में आसान होने की वजह से हम इसे कभी भी बनाकर खाना पसंद करते हैं। वैसे भी पुलाव को किसी भी तरह से बनाकर खाया जाए ये हमेशा टेस्टी लगती है। यह पेट के लिए हल्का होता है और जल्दी पच जाता हैं, इसलिए अपच होने पर इसको खाने से पेट को आराम मिलता है। पुलाव अलग-अलग जगहों में वहां के खान-पान के हिसाब से अलग-अलग तरीके से पकाई जाती हैं और सभी का एक अलग ही टेस्ट होता है। आज हम आपको चना दाल पुलाव बनाना सिखाएंगे। ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। तो आइए जानें, इसे बनाने का तरीका।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर बनाएं कीमा पराठा, जानें इसकी आसान रेसिपी
चना दाल पुलाव बनाने के लिए सामग्री:
- बासमती चावल- 1 कप
- चना दाल- ½ कप
- नींबू- 1
- अदरक- 1 इंच
- दाल चीनी- 1 इंच
- बडी़ इलाइची- 2
- लौंग- 4
- काली मिर्च- 12
- जीरा- ½ टेबल स्पून
- हरा धनिया- 2-3 टेबल स्पून
- घी- अंदाजानुसार
- नमक- स्वादानुसार
चना दाल पुलाव बनाने का तरीका:
- सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर आधा घंटे के लिये पानी में भिगोकर रख दें। आधा घंटे बाद अतिरिक्त पानी को निकाल दें। दाल को भी अच्छी तरह धोकर 5 घंटे के लिये पानी में भिगोकर रख दें।
- किसी माइक्रोसेफ बर्तन में घी डालकर 1 मिनिट के लिए माइक्रोवेव में रखें। जब घी पिघल जाए तो बर्तन को बाहर निकाल लें और इसमें जीरा, बड़ी इलाइची के दाने, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च डालकर 1 मिनिट के लिए फिर से माइक्रोवेव करें। एक मिनिट बाद बर्तन को बाहर निकाल लें। आप चाहे तो घी की जगह रिफाइन्ड ऑयल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर तीखा पसंद करते हैं, तो चावल में लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकती हैं।
- अब इसमें जीरा, अदरक, दाल और पानी डालें और इन सबको अच्छे से मिला लें। बर्तन को हल्का सा खुला छोड़ते हुए ढककर छह मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। फिर माइक्रोवेव से बर्तन को बाहर निकालकर दाल को चैक कर लें। इसमें चावल, नमक, पानी और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। बर्तन को हल्का सा खुला छोड़कर ढक्कन से ढक दें और दस मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लें।
इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में घर पर बनाएं दही के चावल, जानें इसकी आसान रेसिपी
- अब बर्तन को बाहर निकाल लें और इसे ढका रहने दें। आपका चना दाल पुलाव तैयार है इसे हरा धनिया डालकर गार्निश करें और सर्व करें। इसे आप रायते के साथ खा सकती हैं। अगर आप प्रेशर कुकर में पुलाव बनाना चाहती हैं, तो आप इसे प्रेशर कुकर में भी बना सकती हैं।
Photo courtesy- (YouTube, Indian Recipes in Hindi, Craftlog, Meri Rasoi & Pinterest)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।