खाने में लजीज बंगाली रेसिपी छोलार दाल कैसे बनाएं

बंगाली तरीके के बनाने वाली छोलार दाल खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। चने की दाल को बंगाली में छोलार दाल करते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं कि ये आमतौर पर बनाए जाने वाले चने की दाल जैसी ही होती है, बल्कि ये स्वाद में भी अलग होती है। इस छोलार दाल को नारियल डालकर बनाया जाता है। बंगाली शादियों में इस दाल का बनाना जरूरी होता है। बंगाली घरों में भी इस दाल को खूब बनाया और खाया जाता है। नाशते में इसे पूरियों के साथ ज्यादा पसंद किया जाता है। वैसे चना दाल सेहत के लिए भी अच्छा होता हैं क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह दाल कोलेस्ट्रॉल को घटाने में भी मदद आती है। तो रोज बनाएं इस दाल को और रखें सेहत का ख्याल। आइए जानें छोलार दाल बनाने का आासान तरीका।
- कितने लोगों के लिए: 2
- तैयारी का समय: 15 मिनट
- पकाने का समय: 25-30 मिनट
छोलार दाल बनाने के लिए सामग्री:
- चना दाल- 1 कप
- नारियल- 1/2 कप
- हल्दी पाउडर- 1 टेबल स्पून
- घी- 1 बड़ा चमच्च
- हरी मिर्च- 1
- अदरक- 1 इंच
- सुखी लाल मिर्च- 3
- साबूत जीरा- 1/2 टेबल स्पून
- लौंग- 2
- हींग- चुटकीभर
- दालचीनी- 1 इंच
- तेज पत्ता- 2
- जीरा पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
- सरसों का तेल- अंदाजानुसार
- शुगर- 1/2 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
छोलार दाल बनाने के लिए तरीका:
- सबसे पहले नारियल को छोटे-छोटे आकार में काट लें। हरी मिर्च को भी लंबाई में दो भागो में काट लें। साथ ही, अदरक को कद्दूकस कर लें।
- अब चना के दाल को धोकर थोड़ी देर के लिए भिगोकर रख दें। अब भिगोई हुई चना दाल को प्रेशर कुकर में डालें और इसमें पानी, हल्दी और नमक डालें और एक सीटी लगा लें। ध्यान करें कि दाल ज्यादा गले नहीं।
- गैस पर मध्यम आंच में एक पैन रखें और इसमें सरसों का तेल डालें पर गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें सुखी लाल मिर्च, साबूत जीरा, लौंग, हींग, दालचीनी और तेज पत्ता डालें।
- अब इसमें नारियल के टुकड़ो डालें और हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। अब इसमें डालें अदरक और 2 मिनट के लिए फ्राई कर लें।
- इसमें हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और थोड़ा सा पानी डालें और फ्राई करें। जब मसाला तेल छोड़ दें तो इसमें उबले हुए चने का दाल डाल दें।
- अब इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिला लें। अब इसमें गरम मसाला पाउडर और घी डालें और गैस बंद कर दें। आप चाहे तो इसमें भाजा मसाला भी डाल सकती हैं। दाल थोड़ी पतली रखें ना कि ज्यादा गाढ़ी। लेकिन ध्यान रखें दाल ज्यादा पतली भी ना हो।
चाहे तो आप इस दाल में आलू और किशमिश भी मिला सकती हैं। तो तैयार है आपकी खाने में लजीज बंगाली रेसिपी छोलार दाल, इसे आप लंच में चावल के साथ सर्व कर सकती हैं या ब्रेकफास्ट में पूरियों के साथ इसका लुफ्त उठा सकती हैं और परिवार वालों की वाहवाही पा सकती हैं।
Photo courtesy- (Archana's Kitchen, Sinamon Tales, Cooking Delight - WordPress.com & Pinterest)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।