गंदे प्रेशर कुकर को कैसे करें साफ, जानें इन तरीकों को

आमतौर पर हमारे किचन में कई तरह के बर्तनों का इस्तेमाल होता हैं, जिसमें स्टील, कांच, चीनी-मिट्टी, पीतल, एल्युमीनियम के बर्तन शामिल हैं। किचन में स्टील और स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। स्टेनलेस स्टील के बर्तन बहुत अच्छे, आकर्षक और टिकाऊ होते हैं। लेकिन, किचन में स्टील और स्टेनलेस स्टील बर्तनों का बड़ी बेदर्दी से इस्तेमाल होता है और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है प्रेशर कुकर। स्टेनलेस स्टील के बर्तन एक बार काले पड़ जाए तो उनको साफ करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए उन्हें नियमित रूप से साफ करना और जिद्दी दागों को हटाने का तरीका सीखना जरुरी है। अगर प्रेशर कुकर की ठीक से देखभाल नहीं की जाए या उनका रख-रखाव अच्छे से ना किया जाए तो इनकी चमक बड़ी जल्दी खो जाती हैं। अलग-अलग तरह के बर्तनों को साफ करने के लिए अलग-अलग तरीके होते हैं। आप प्रेशर कुकर को सीझकर, उनकी सतह को नॉन स्टिक बना सकते हैं जिससे उनके ऊपर खाना नहीं चिपकेगा और उनको साफ करना आसान हो जायेगा। हम आपको बताएंगे प्रेशर कुकर को साफ करने के कुछ आसान टिप्स, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने प्रेशर कुकर को साफ कर सकतीं हैं।
इसे जरूर पढ़ें: कड़ाही या प्रेशर कुकर: किस बर्तन में खाना बनाना है अच्छा
- खाना बनाते हुए अक्सर प्रेशर कुकर की पेंदी काली पड़ जाती है। इसकी पेंदी काली ना पड़ें इसके लिए खाना बनाते वक्त प्रेशर कुकर में थोड़ी सी इमली डाल दें। इससे प्रेशर कुकर की पेंदी कभी भी काली नहीं पड़ेगी।
- प्रेशर कुकर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें की ऐसा सेट चुनें जिसका कोर या नीचे का हिस्सा कॉपर या एलुमिनम का बना हो। इस तरह से बना हुआ प्रेशर कुकर जल्दी काला नहीं होगा।
- अगर प्रेशर कुकर जल कर भूरा हो चुका है, तो उबलते हुए पानी में सेंधा नमक डालकर और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर साफ करें इससे प्रेशर कुकर की सारी गंदगी साफ हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: क्लिनिंग टिप्स: प्लास्टिक के बर्तनों में लगे दाग और आने वाली महक को ऐसे करें गायब
- अगर प्रेशर कुकर जल गया है तो आप उसे बेकिंग सोडा से साफ करें। एकदम सूखे प्रेशर कुकर की सतह पर काफी सारा बेकिंग सोडा डालें। एक सूखे कपड़े या स्पंज से बेकिंग सोडा को प्रेशर कुकर में चारों ओर अच्छी तरह मलें।
- आप चाहें तो बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर उसे पेस्ट के समान गाढ़ा बना सकती हैं। आप बार कीपर्स फ्रेंड इस्तेमाल भी कर सकती हैं। फिर उसे अच्छी तरह रिंस करें। प्रेशर कुकर बिल्कुल नये जैसे लगेगा।
- खाना पकाने के बाद गंदे प्रेशर कुकर में थोड़ा-सा सिरका या नींबू निचोड़ कर उसमें हल्का गरम पानी डालकर भिगों कर रख दें। इससे भी प्रेशर कुकर अच्छे से साफ हो जाएगा। सारा मैल छूट जाएगा।
- प्रेशर कुकर में लगे दाग-धब्बों को साफ करने के लिए उसमें पानी, एक चम्मच वॉशिंग पावडर और नींबू डालकर उबाल लें। बाद में स्क्रब से हल्का रगड़कर साफ करें। प्रेशर कुकर चमकने लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें: किस बर्तन में पानी पीना होता है सही? कांच, प्लास्टिक या तांबे?
- प्रेशर कुकर को चमकाने के लिए उसे पॉलिश करवा सकती हैं। एक साफ कपड़े पर थोड़ी सी पॉलिश लगायें और उससे बर्तनों को बफ्फ करें या चमकायें। एक ग्लास क्लीनर और पेपर टॉवल या सॉफ्ट क्लॉथ से प्रेशर कुकर के बाहर लगे हुए निशानों को हटा सकती हैं।
- प्याज का रस और सिरका बराबर मात्रा में मिलाकर प्रेशर कुकर को अच्छे से रगड़ेए इससे कुकर पूरी तरह से साफ हो जाएगा। प्रेशर कुकर को धोने के बाद बाहर धूप में रखें, जिससे उसमें पानी का दाग नहीं पड़ेगा।
- प्रेशर कुकर से दाग को छुड़ाने के लिए सॉफ्ट ब्रश या स्क्रब का प्रयोग करें। इसके अलावा साबुन वाला घोल भी इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे दाग आसानी से साफ हो जाएंगे।
इन आसान टिप्स का इस्तेमाल करके अपने प्रेशर कुकर को साफ कर सकतीं हैं और कुकर को हमेशा रख सकती हैं नए जैसा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।