सर्दियों में ट्राई करें ये चटपटा और क्रीमी गार्लिक मशरूम सूप, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगा पसंद

सर्दियों में अक्सर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। ऐसे में अगर आप सूप बनाएं तो ये आपके लिए अच्छा होगा। टेस्टी और क्रीमी गार्लिक मशरूम सूप के बारे में क्या ख्याल है? ये सूप बनाने में आसान है और इसमें मशरूम के फायदे भी हैं। इसी के साथ, इस सूप में कई तरह की ऐसी सामग्री है जो सर्दियों में आपकी मदद करेगी।
क्रीमी गार्लिक मशरूम सूप Recipe Card
बहुत ही अच्छा सूप जिसका स्वाद भी ज्यादा है और साथ ही साथ इसमें कई अच्छे इंग्रीडियंट्स भी हैं।
Ingredients
- 3 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां
- नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
- 2 चम्मच बटर
- 1/4 कप मैदा
- 450 ग्राम मशरूम
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 2 कप वेजिटेबल ब्रॉथ
- 1/2 कप हेवी क्रीम
- थाइम और रोजमेरी (फ्लेवर के लिए)
- 2 कप पानी
- 1 कप सोया सॉस
Step
- Step 1:
सबसे पहले मशरूम को धोकर आधा काट लें (ऐसा आधे मशरूम के साथ करें) और बचे हुए को बारीक काट लें।
- Step 2:
इसके बाद मशरूम, ऑलिव ऑयल, लहसुन, नमक और काली मिर्च डालकर एक पैन में भूनें।
- Step 3:
मशरूम को तब तक भूनें जब तक उनमें से लिक्विड खत्म न हो जाए और वो डार्क ब्राउन रंग के न हो जाएं।
- Step 4:
अब एक अन्य पैन में मक्खन और मैदे को मिलाएं। इसे दो मिनट तक चलाते रहें और पाकएं।
- Step 5:
अब जब ये गाढ़ा पेस्ट बन जाए तो इसमें मशरूम डालें। ये सब ध्यान से करना होगा कि ये जले नहीं।
- Step 6:
अब इसमें Vegetable Broth डालें और पानी डालें। इसी स्टेप में थाइम (अजवाइन का फूल), रोज़मेरी डालें।
- Step 7:
अब इसे तब तक चलाएं जब तक आटा गायब सा हो जाए और ब्रॉथ गाढ़ा न हो जाए। इसे धीमी आंच पर पकाना है।
- Step 8:
अब क्रीम मिलाएं सूप में और इसे धीरे-धीरे गाढ़ा करें।
- Step 9:
आखिरी स्टेप में सोया सॉस डालें और सूप को टेस्ट कर लें। अगर नमक कम है तो इसमें और डाल लें और इसे गर्म ही सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।