जानिए कैसे बिना मसाले के तैयार होती है मलाई गोभी

गरमी का मौसम बीतते ही जैसे ही जरा सी तरावट आती हैं वैसे ही हर चीज में बदलाव दिखने लगता है। यह बदलाव मौसम, कपड़ों के साथ-साथ खानपान में भी दिखाई देने लगता है। मौसम के बदलते ही नई सब्जियां आना शुरू हो जाती हैं। सब्जियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाभी भी इसी मौसम में आती है। वैसे तो गोभी से कई तरह की डिशेज बनाई जा सकती हैं मगर, आज हम आपको एक खास तरह की सब्जि बनाना सिखाएंगे। जिसमें कोई भी मसाले नहीं पड़ते फिर भी यह बहुत स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर होती हैं। जी हां, आज हम आपको खास मलाई गोभी बनाना सिखाएंगे। जिसका स्वाद होटल की सब्जी की तरह होता है।
Read More: घर पर कैसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल से आलू गोभी की सब्जी
सामग्री
- 2 बड़ी फूल गोभी
- 2 छोटे चम्मच तेल
- 1 बड़ चम्मच अदकर- लहसुन पेस्ट
- 2 बारीक कटे टमाटर
- 1 हरी मिर्च बारी कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा कटोर गाय के दूध की मलाई
- ½ कप हरी मटर
- नमक स्वादानुसार
- बारीक कटी धनिया पत्ती गार्निशिंग के लिए
Read More: आलू गोभी की तहरी को घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानिए
विधि
- सबसे पहले गोभी से अतिरिक्त पत्ते हटा कर उसे गरम पाने में 10 मिनट तक पड़े रहने दें। इससे गोभी में मोजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं।
- इसके बाद गोभी को गरम पानी से निकाल कर कद्दू कस करें और कछ देर के छनी में डाल दें ताकी उसका पानी सूख जाए।
- तब तक आप प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। इसके साथ ही लहसुन और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच ऑलिव ऑयल डालें और फिर उसमें जीरा डालें।
- इसके बाद कढ़ाई में प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक उसे भूनें। इसके बाद आप इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।
- फिर हरी मटर डालें और 10 मिनट के लिए उसे दूसरे बर्तन से कवर रहने दें। मटर के मुलायम होने तक आप गोभी को कद्दूकस कर लें।
- जैसे ही मटर मुलायम हो उसमें कसी हुई गोभी डालें। ध्यान रखें की गोभी थोड़ा पानी छोड़ती है इसलिए जब तक गोभी पानी छोड़े समझ जाइए की वह पकी नहीं है।
- गोभी जब पानी छोड़ना बंद करे तो आप उसमें उपर से बारीक कटे टमाटर डालिए और 1 कटोरा गाय के दूध से निकली मलाई।
- 10 मिनट तक गोभी को कढ़ाई में पकाने के बाद उस के उपर बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डालिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- आप हरी मटर के अलावा इसमें शिमलामिर्च, गाजर और पत्ता गोभी डाल सकती हैं।
- अगर आपके पास मलाई न हो तो आप उसकी जगह फुलक्रीम दूध या फिर चीज का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आप चाहें तो कढ़ाई की जगह तंदूर में भी आप यह सब्जी बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।