Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:39 AM IST

मसाला खिचड़ी बनाने के लिए ऐसे लगाएं तड़का की खुशबू से महक जाए आपका घर

खिचड़ी खाना पसंद है तो आप एक बार मसाला खिचड़ी भी बनाकर खाएं ये आपको पुलाव या बिरयानी की तरह की टेस्टी लगेगी।
Updated:- 2018-11-01, 12:52 IST
healthy masala khichdi recipe at home main

खाने की खुशबू आपकी भूख को बढ़ा देती है। खिचड़ी खासकर ज्यादातर लोग तभी खाते हैं जब उन्हें कुछ हल्का खाने का मन होता है यानि कम भूख लगी हो या फिर कोई बीमार हो और उसके मुंह का स्वाद बिगड़ रहा हो। तो ऐसे में जब भी आप मसाला खिचड़ी बनाएंगी तो कोई भी हो लेकिन उसकी खुशबू से उनकी भूख जरुर बढ़ जाएगी। 

मॉर्डन लाइफस्टाइल में बच्चे हों या बड़े वो अपने-अपने कामों में इतना बिज़ी रहते हैं कि उन्हें खाना खाने का समय भी नहीं मिल पाता लेकिन ये आदत आपकी सेहत बिगाड़ सकती है तो ऐसे में आपको मसाला खिचड़ी से अपने स्वाद और सेहत दोनों को बनाए रखना है। मसाला खिचड़ी को बनाने की ये रेसिपी आप भी जानिए।

मसाला खिचड़ी बनाने की सामग्री

  • बासमती चावल- 100 ग्राम
  • मूंग की दाल-50 ग्राम
  • हरे मटर के दाने- ½ कप
  • फूलगोभी- ½ कप बारीक कटी हुई
  • शिमला मिर्च- ¼ कप बारीक कटी हुई
  • आलू- 1 कटा हुआ
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • घी- 2-3 चम्मच
  • हरा धनिया- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
  • जीरा- ½ छोटा चम्मच
  • हींग- ½ चुटकी से कम
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
  • अदरक- ½ इंच टुकड़ा बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- ¼ छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • साबुत गरम मसाले- 7 काली मिर्च और 2 लौंग (दरदरे कुटे हुए)

healthy masala khichdi ingredients

मसाला खिचड़ी बनाने की विधि

घर पर मसाला खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप बासमती चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर ½ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।

आधे घंटे बाद कुकर में चावल, दाल और ढाई कप पानी डालकर इसको उबलने के लिए रख दें। 1 सीटी आने तक पकने दीजिए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने तक दाल चावल को उसी में पकने दें।

खिचड़ी बनाने के लिए सब्जियों को भी पकाना है इसके लिए आप पैन में 2 चम्मच घी डालकर इसे गरम करें। जब घी गरम होने लगे तब आप इसमें जीरा डालकर इसे भून लें। इसी के साथ आप गैस धीमा करके पैन में हींग, हल्दी पाउडर, अदरक, हरी मिर्च और साबुत मसाले डालकर भून लें।

अब इसी मसाले में आलू डालकर इसे थोड़ा सा क्रन्ची होने तक भूनें। भुने आलू में फूलगोभी और मटर को 1 मिनट क्रन्ची होने तक पकाएं फिर, इसमें शिमला मिर्च डालकर भी 1 मिनट भूनें। सब्जियां भुन जाने पर इसमें 1 कप पानी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद आप इसमें 1 कप पानी डाल दें।

Read more: बंगाली भोगर खिचड़ी से हेल्दी और कुछ भी नहीं

इसी बीच कुकर दाल चावल वाली खिचड़ी पक चुकी होगी जैसे ही प्रैशर खत्म हो जाए आप सबसे पहले ये चेक करें कि दाल चावल अच्छे से पक जाएं।

healthy masala khichdi ingredients

सब्जियों में 1 कप पानी और डाल दें और इसे उबलने दें। इसमें उबाल आने पर पैन में दाल चावल डालकर मिक्स कर दें खिचड़ी अगर ज्यादा गाढ़ी लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर इसे मिलाते हुए 1 से 2 मिनट और पका लें।

Read more: ठहाकों के साथ जानिए इंडियन खाने की विदेशी कहानी

खिचड़ी बनकर तैयार है. इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और खिचड़ी को प्याले में निकाल लीजिए. वेज मसाला खिचड़ी के ऊपर थोड़ा सा घी डालकर गार्निश कर दीजिए. इससे खिचड़ी का स्वाद बढ़ जाता है. खिचड़ी के साथ पापड़, दही, अचार और चटनी सर्व कर सकते हैं।

 

टिप्स- आप चाहे, तो सीधे कुकर में सब्जियां भूनकर फिर दाल चावल डालकर भी खिचड़ी पका सकते हैं, लेकिन इस तरीके से सब्जियां सॉफ्ट हो जाती हैं, क्रन्ची नही रहती हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।