herzindagi
gujrati farsi puri reccipe big

गुजराती फरसी पूरी के साथ खाते हैं खट्टा आम का अचार, जानें इसकी रेसिपी

गुजराती भाषा में फरसी का मतलब होता है करारा। आप अब इसके नाम से ही समझ गए होंगे कि फरसी पूरी करारी होती है। ये इतनी खस्ता होती है कि मुंह में जाते हैं इसका स्वाद घुल जाता है। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-29, 18:31 IST

भारत के हर राज्य के खाने का स्वाद अलग है। कुछ दिन पहले ही हमने आपको बताया था कि भारत के हर राज्य में अलग तरह से पुरी बनायी जाती है और उसका स्वाद भी अलग होता है। अब हम आपको गुजराती फरसी पूरी की रेसिपी बता रहे हैँ। गुजराती भाषा में फरसी का मतलब होता है करारा। तो आप अब इसके नाम से ही समझ गए होंगे कि फरसी पूरी करारी होती है। मुंह में जाते हैं इसका स्वाद घुल जाता है। ये इतनी खस्ता होती है कि इसे एक बार कोई खा ले तो बार-बार उसका फरसी पूरी खाने का मन करता है। गुजरात में लोग फरसी पूरी को आम के खट्टे अचार के साथ खाना पसंद करते हैं। ये पूरी गुजराती लोग त्योहारों के मौके पर खासकर जरूर बनाते हैं। वैसे आप इसे अपने घर पर यूं ही बना सकती हैं क्योंकि शाम की चाय के साथ या सुबह के नाश्ते में भी इसे खाया जा सकता है। गर्मागर्म चाय या कॉफी के साथ सर्दियों में फरसी पूरी खाने को मिल जाए तो कहते हैं कि गुजरातियों का दिन ही बन जाता है। जिस फरसी पूरी के बारे में इतनी तारीफें होती है आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। घर पर फरसी पूरी बनाने के लिए आपको क्या-क्या सामान चाहिए और इसे कैसे बनाते हैं आइए जान लीजिए। 

फरसी पूरी बनाने की सामग्री 

  • मैदा- 2 कप 
  • सूजी- 3 चम्मच
  • साबूत काली मिर्च- 1 चम्मच 
  • देसी घी/मक्खन- 3 चम्मच 
  • जीरा- 1 चम्मच 
  • तेल- तलने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार 
  • पानी- आवश्यकतानुसार 

फरसी पूरी बनाने की विधि 

  • फरसी पूरी बनाने के लिए आप एक बाउल में सबसे पहले मैदा, सूजी, नमक, घी, जीरा, डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर आप इसे सख्त गूंद लें। 
  • आटे को अच्छी तरह से गूंदे लेकिन ध्यान रहे कि ये मसाला पूरी के आटे से ज्यादा सख्त होना चाहिए। 
  • अब मैदे और सूजी के सख्त गूंदे हुए आटे को आप कपड़े से ढककर 15 मिनट के लिए रख दें। फिर इसकी छोटी-छोटी लोईयां बनाएं। 
  • अब इसे चकले पर बेलने से बेल लें 

gujrati farsi puri reccipe

Image Courtesy: Marurasodu/Wordpress.com

  • अब आप इसे बेलें, हर बेली हुई पूरी पर आप साबुत 2-3 काली मिर्च रखें और मूसल से उसे पीस लें। नोट- एक मोटी लोई से बड़ी पूरी भी बेल सकती हैं फिर से गोल सांचे की मदद के काटकर अलग कर लें।
  • अब आप इसमें चाकू से पास-पास में कई सारे छेद कर लें। नोट- ऐसा जरूर करें नहीं तो तेल में पूरी डालने के बाद फूल जाएगी और करारी नहीं बनेगी। 
  • अब आप कढ़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें। 
  • एक-एक करके सारी लोईयों को आप बेलकर एक प्लेट में रख लें। फिर एक बार में जितनी पूरी कढ़ाही में आए उसे आप तल लें।
  • सारी पूरी को तल कर आप बाहर प्लेट में निकाल लें। फारसी पूरी तैयार है। 

यह विडियो भी देखें

फरसी पूरी को ऐसे खाएं 

gujrati farsi puri reccipe ready

Image Courtesy: Asianrecipesblog.com

फरसी पूरी को गुजराती लोग आम के अचार के साथ खाते हैं। कुछ लोग इस पर हरी चटनी और मसाले डालकर इसे खाते हैं। लेकिन आप इसे ऐसे भी खा सकती हैं चाय और कॉफी के साथ खाने में भी फरसी पूरी बहुत स्वादिष्ट लगती है। 

Tips: फरसी पूरी का आटा गूंदते समय आप उसमें घी डालकर ही गूंदे इससे पूरी खस्ता बनेगी और चाकू से छेद करना ना भूलें नहीं तो फरसी पूरी करारी नहीं बनेगी। 

गुजराती खाने की बात हुई तो आपको गुजरात के एक मशहूर रेस्टोरेंट का ये वीडियो भी दिखाते हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।