इस आसान रेसिपी से बनाएं हरी मटर और मेथी की पत्तियों की टेस्टी सब्जी

मेथी और मटर दोनों ही तरह की सब्जियां आप सभी की पसंदीदा सब्जियों में से हो सकती हैं। खासतौर पर जब सर्दियों में ये दोनों सब्जियां बहुतायत में मिलती हैं, तब इनका स्वाद ही कुछ और होता है। स्वाद के साथ ये सब्जियां सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं हरी मटर और मेथी की पत्तियों को एक साथ मिलाकर तैयार की गई सब्जी का स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है? जी हां हम आपको बताने जा रहे हैं मटर और मेथी की टेस्टी सब्जी की आसान रेसिपी, जिसे आप घर पर मिनटों में तैयार कर सकती हैं और गरमा-गरम रोटियों के साथ इसका मज़ा उठा सकती हैं।
हरी मटर और मेथी की पत्तियों की सब्जी Recipe Card
हरी मटर और मेथी की पत्तियों की टेस्टी सब्जी
Ingredients
- मेथी की पत्तियां -250 ग्राम
- मटर- 100 ग्राम
- मलाई-1 कटोरी
- प्याज- 2
- हरी मिर्च-2
- लहसुन की कलियां- 8
- टमाटर- 2
- धनिया पाउडर-1/2 चम्मच
- देगी मिर्च-1/2 चम्मच
- हल्दी-1/4 चम्मच
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरी इलायची- 2
- काजू- 8 -10
- जीरा-1/2 चम्मच
- तेल- आवश्यकतानुसार
- अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
- पानी- 1 कप
Step
- Step 1:
मेथी की पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें और मटर छीलकर हल्की स्टीम में कुकर में एक सीटी आने तक उबालें।
- Step 2:
कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर तेल गरम करें। तेल जब गरम हो जाए तब इसमें जीरा डालें और प्याज को बड़े टुकड़ों में काटकर डालें।
- Step 3:
कढ़ाई में लहसुन,टमाटर,अदरक का एक टुकड़ा, सारे खड़े मसाले, 2 हरी मिर्च और काजू डाल कर 5 मिनट तक पकाएं।
- Step 4:
इन सभी सामग्रियों को मिक्सर में डालकर फाइन पेस्ट तैयार करें। कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालें और पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भूनें।
- Step 5:
इस पेस्ट में धनिया पाउडर,आधा चम्मच गरम मसाला,नमक स्वादानुसार ,चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर और एक कप पानी डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
- Step 6:
उस पेस्ट में बारीक कटी हुई मेथी और मटर डालकर 2 मिनट के लिए ढक दें जब सब्जी तेल छोड़ दे तब उसमें मलाई डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
- Step 7:
हरी मटर और मेथी की पत्तियों की टेस्टी सब्जी तैयार है। इसे गरमा-गरम रोटी या नान के साथ सर्व करें।
बनाने का तरीका
- मेथी और मटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मेथी की पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें और मटर छीलकर उसके दाने अलग कर लें। मटर के दानों को कुकर में एक सीटी आने तक उबाल लें। ध्यान रखें कि मटर ज्यादा देर तक न उबलन जाए नहीं तो इसके दाने ज्यादा गल जाएंगे और सब्जी का स्वाद खराब हो जाएगा।
- गैस ऑन करें और उसमें एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर तेल को गरम होने दें। तेल जब गरम हो जाए तब इसमें जीरा डालें और जीरा जब हल्का भूरा होने लगे तब प्याज को बड़े टुकड़ों में काटकर कढ़ाई में डालें।
- अब कढ़ाई में लहसुन,टमाटर,अदरक का एक टुकड़ा, सारे खड़े मसाले, 2 हरी मिर्च और काजू डाल कर 5 मिनट तक पकाएं। इस पूरी सामग्री कोएक बाउल में निकालकर ठंडा होने दें। ठंडा होने पर मिक्सर में डालकर इन सामग्रियों का फाइन पेस्ट तैयार करें।
- अब कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर उसमें देगी मिर्च डालें और धीमी आंच पर उसमें पिसा हुआ पेस्ट डालें। इस पेस्ट को अच्छी तरह से भूनें और तब तक भूनें जब तक कि पेस्ट से तेल अलग न हो जाए।
- अब इस पेस्ट में धनिया पाउडर,आधा चम्मच गरम मसाला,नमक स्वादानुसार ,चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर और एक कप पानी डालकर अच्छी तरह से पकाएं। फिर उस पेस्ट में बारीक कटी हुई मेथी और मटर डालकर 2 मिनट के लिए ढक दें जब सब्जी तेल छोड़ दे तब उसमें मलाई डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
- हरी मटर और मेथी की पत्तियों की टेस्टी सब्जी तैयार है। इसे गरमा-गरम सर्व करें और रोटी या नान के साथ इसका लुत्फ़ उठाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।