गोलगप्‍पे का मीठा पानी बनाने की आसान रेसिपी जानें

गोलगप्पे के साथ मीठा पानी लेना पसंद करती हैं, तो इसे बनाने की आसान विधि आप इस आर्टिकल को पढ़ कर सीख सकती हैं। 
Updated:- 2021-08-11, 10:29 IST
imli  ka  pani  recipe  in  hindi

अगर आप चाट लवर हैं, तो गोलगप्‍पे खाना आपको भी पसंद होगा। आमतौर पर लोग गोलगप्पे के साथ चटपटा पानी लेना पसंद करते हैं, मगर उन्हें मीठे गोलगप्पे खाना पसंद है उन्हें इमली का मीठा पानी बेस्‍ट लगता है। हम आपको कई बार और कई तरह से गोलगप्पे के चटपटे पानी की रेसिपी बता चुके हैं, मगर आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर गोलगप्पे का मीठा पानी कैसे बना सकती हैं।

गोलगप्पे का मीठा पानी घर पर बनाना बहुत ही आसान है और यह बहुत ही कम समय और सामग्री में बन कर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि क्या है।

गोलगप्पे का मीठा पानी Recipe Card

इन आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करते हुए घर पर बनाएं टेस्टी गोलगप्पे का मीठा पानी।

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Others
Calories: 70
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 2 1/2 कप इमली
  • 1 1/2 लीटर पानी
  • 1 1/2 बड़ा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 1/2 कप चीनी
  • मुट्ठी भर पुदीना पत्ती
  • स्वादानुसार नमक

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले 2-3 घंटे के लिए इमली को 2 ग्‍लास पानी में भिगो कर रख दें।

  2. Step 2:

    जब इमली फूल कर मुलायम पड़ जाए, तो उसे पानी में अच्छी तरह से मैश करें और उसके बीज को अलग कर लें।

  3. Step 3:

    अब आप एक कढ़ाई में मैश की हुई इमली डालें। धीमी आंच पर इस मिश्रण को पकाएं।

  4. Step 4:

    कुछ देर बाद इस मिश्रण में चीनी डालें और अच्छे से मिक्स करें। चीनी डालने पर यह मिश्रण थिक हो जाएगा।

  5. Step 5:

    अब आप इसमें काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुने जीरे का पाउडर मिक्स करें।

  6. Step 6:

    अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से पकाएं और उबाल आने दें। जब एक उबाल आ जाए तो आंच को बंद कर दें।

  7. Step 7:

    अब मिश्रण के ठंडा होने का इंतजार करें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसे छान लें। फिर इसमें ठंडा पानी, पुदीने की पत्तियां और आइस क्‍यूब्‍स मिक्‍स करें।

  8. Step 8:

    गोलगप्पे का मीठा पानी बन कर तैयार हो जाएगा। आप इसे 2-3 दिन तक स्टोर भी कर सकती हैं। यह रेसिपी आपको अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आसान रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

golgappe  ka  meetha  pani  video

विधि

  • सबसे पहले इमली को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद इमली जब मुलायम पड़ जाए, तब उसे पानी में ही मैश करें और उसके बीज को निकाल लें।
  • अब कढ़ाई पर एक पैन चढ़ाएं। पैन में मैश की हुई इमली को पानी सहित डाल दें। आंच को धीमा रख कर इसे पकाएं, साथ ही इसमें चीनी डालें।
  • चीनी को इमली के पेस्ट में अच्छी तरह से मिक्‍स करें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, काला नमक आदि डालें और अच्छी तरह से मिक्‍स करें।
  • कुछ ही देर में आप देखेंगी कि कढ़ाई में मौजूद मिश्रण गाढ़ा होता जा रहा है। जब यह मिश्रण उबलने लगे, तो समझ जाएं कि इमली का पानी तैयार हो गया है।
  • अब आप कढ़ाई को आंच पर से उतारें और मिश्रण को ठंडा होने दें। मिश्रण के ठंडा होने पर उसे अच्छी तरह से छान लें।
  • अब इमली के पानी में ठंडा पानी, पुदीने की पत्तियां और आइस क्यूब्स मिक्‍स करें।आप का गोलगप्पे का मीठा पानी तैयार है।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।