सिंपल नहीं बल्कि इस बार सेहतमंद गार्लिक खीर घर पर बनाएं, जाने रेसिपी

खाने के बाद कुछ मीठा हो जाए! ये कहानी लगभग हर घर की है। अधिकतर लोग खाने के बाद मीठे में खीर खाना भी बहुत पसंद करते हैं। लेकिन, हर बार मीठे में खाने के लिए सिंपल खीर ही बनता है। कई बार सिंपल खीर खाने का मन भी नहीं करता है। ऐसे में इस लेख को पढ़ने के बाद आप यक़ीनन सिंपल खीर नहीं बल्कि, टेस्टी होने के साथ-साथ सेहतमंद खीर ज़रूर ट्राई करना चाहेंगी। क्यूंकि, आज रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको एक शानदार और सेहत से भरपूर गार्लिक खीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाने में आपको अधिक पैसे खर्च नहीं करना है और इसे आसानी से घर पर भी बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं।
गार्लिक खीर Recipe Card
इस आसानी विधि से तैयार करें गार्लिक खीर और सब को खिलाएं।
Ingredients
- लहसुन कली-1/4 कप
- चीनी-1/2 कप
- दूध-1 लीटर
- इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
- सिरका-1/2 चम्मच
- गुलाब जल-1/2 चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स-2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी, सिरका और लहसुन की कली को डालकर मध्यम आंच पर कुछ देर के लिए उबाल लीजिये।
- Step 2:
इधर एक अन्य बर्तन में दूध को उबलने के लिए रख दीजिये। दूध को आप चलाते रहे ताकि जले नहीं।
- Step 3:
अब उबल रहे दूध में आप चीनी और इलायची पाउडर को डालकर कुछ देर के लिए पका लीजिये।
- Step 4:
इधर आप उबल रहे लहसुन को पानी से अच्छे से छान लीजिये और उबल रहे दूध में डालकर 4-5 मिनट के लिए पका लीजिये।
- Step 5:
जब दूध गढ़ा हो जाए तो ऊपर से गुलाब जल और और ड्राई फ्रूट्स को डालकर मिक्स कर दीजिये।
- Step 6:
तैयार है टेस्टी और सेहतमंद गार्लिक खीर सर्व करने के लिए।
- Step 7:
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- गार्लिक खीर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक से दो कप पानी में लहसुन की कली और सिरका को डालकर लगभग 5 से 6 मिनट के लिए उबालना होगा। इससे लहसुन की खुशबू कम हो जाएगी।
- इधर आपको एक अन्य बर्तन में दूध को डालकर उबलना हो होगा। ध्यान रहे दूध को उबालते समय बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि दूध नीचे से जले या पकड़े नहीं।
- लगभग 7 से 8 मिनट दूध उबलने के बाद आपको इसमें चीनी के साथ इलायची पाउडर भी डालना है और मध्यम आंच पर कुछ देर पकाना होगा। दूध जितना गाढ़ा होगा खीर उतना ही स्वादिष्ट होगी।
- इधर आप उबले लहसुन को पानी में से अच्छे से छान लिजिय और उबल रहे दूध में इसे डालकर लगभग 4 से 5 मिनट के लिए पकने दीजिये। 5 मिनट बाद इसमें गुलाब जल को डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिये।
- गुलाब जल मिक्स करने के थोड़ी देर बाद इसमें आप ड्राई फ्रूट्स को डालकर भी मिक्स कर दीजिये। आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को खीर में गार्निश करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तैयार है टेस्टी और सेहतमंद गार्लिक खीर सर्व करने के लिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।