सिर्फ तीन चीजों से घर पर आसानी से बनाएं गाजर का मुरब्बा

गाजर का हलवा लगभग हर कोई पसंद करता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। कहा जाता है कि गाजर फाइबर, कैरोटीन, विटामिन के, एंटीऑक्सिडेंट और पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। इसलिए, हवाला से लेकर सलाद में गाजर का इस्तेमाल करते रहते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए गाजर के जूस का भी सेवन करते रहते हैं। लेकिन, अगर आप चाहें तो गाजर का हवाल, जूस और सलाद के अलावा भी कुछ स्वादिष्ट और शानदार रेसिपी बना सकती हैं। जी हां, रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको 'गाजर का मुरब्बा' की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो टेस्टी होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है। चलिए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।
गाजर का मुरब्बा Recipe Card
घर पर आसानी से बनाएं लाजवाब गाजर का मुरब्बा।
Ingredients
- गाजर-500 ग्राम
- चीनी-250 ग्राम
- इलायची पाउडर-1 चम्मच
- पानी- ज़रूरत के हिसाब से
Step
- Step 1:
गाजर का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर को अच्छे से साथ साफ कर लीजिये।
- Step 2:
अब आप गाजर को लगभग 2 इंच टुकड़ों में काट लीजिये और एक बर्तन में पानी गरम करके 4-5 मिनट के लिए उबाल लीजिये।
- Step 3:
उबालने के बाद इसे किसी प्लेट में निकालकर गाजर में चाकू की मदद से छेद कर दीजिये।
- Step 4:
अब एक कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर चाश्नी तैयार कर लीजिये और गाजर के साथ इलायची पाउडर को डालकर कुछ देर पकाने के बाद गैस को बंद कर दीजिये।
- Step 5:
अब इसे किसी टाइट डिब्बे में रख दें और समय-समय पर निकालकर खाने के लिए सर्व कीजिये।
- Step 6:
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- टेस्टी और लाजवाब गाजर का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर को अच्छे से साफ कर लीजिये और इसे लगभग 2 इंच टुकड़ों में काटकर रख लीजिये। चाहें तो बीच में से भी एक से दो भाग में काट सकती हैं।
- गाजर को काटने के बाद एक बर्तन में पानी गरम करें और गाजर के टुकड़े को लगभग 4 से 5 मिनट के लिए पानी में उबाल लीजिये और उबलने के बाद किसी बर्तन में निकाल लीजिये।
- प्लेट में निकालने के बाद कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये। ठंडा होने के बाद चाकू की मदद से गाजर में जगह-जगह छेद कर दीजिये ताकि रस अच्छे से गाजर के अंदर जा सके। इससे और भी अधिक स्वादिष्ट होगा मुरब्बा।
- गाजर में छेद करने के बाद, इधर एक कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर चाश्नी तैयार कर लीजिये। चाश्नी तैयार करने के बाद आप इसमें इलायची पाउडर के साथ गाजर को भी डालें और एक से दो मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दीजिये।
- ठंडा होने के बाद गाजर के मुरब्बे को किसी टाइट बंद डिब्बे में रख सकती हैं और समय-समय पर खाने के लिए निकाल सकती हैं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी एक बेहतरीन रेसिपी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।