ब्रेकफास्ट करेंगी हेल्दी तो दिन भर रहेंगी एनर्जेटिक, इसलिए खाइए फ्रूट चाट

दिन भर शरीर में एनर्जी बनाये रखने के लिए अच्छे खानपान की बहुत जरूरत होती है। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने दिन की शुरुआत अच्छे और हेल्दी तरीके से करें। हेल्दी शुरुआत के लिए फ्रूट चाट बेस्ट ऑप्शन है। ये रही फ्रूट चाट की रेसिपी...
ऑब्जेक्टिव्स
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन, स्टार्टर्स
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 5 से 15 मिनट
- मील टाइप : वेज
फ्रूट चाट बनाने के लिए जरूरी चीजें

- 1 कप सेब, छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए
- 1 कप केले, छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए
- 1/2 कप अनार के दाने
- 1 कप पपीता छिला और टुकड़ों में कटा हुआ
- 3 कप पाइनएप्पल के टुकड़े
- 1/2 कप काले अंगूर
- 1/2 कप खीरा कटा हुआ
- 1 बड़ी चम्मच खजूर-इमली की चटनी
- 1 बड़ी चम्मच हरी चटनी
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- सजावट के लिए
- हरा धनिया
फ्रूट चाट बनाने की विधि

- एक बड़े बाउल में सेब, काले अंगूर, केले, पाइनएप्पल, पपीता, अनार दाने और खीरा डालकर मिलाएं।
- फिर इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर इसमें लाल मिर्च, काला नमक, चाट मसाला, जीरा पाउडर, खजूर-इमली की चटनी, हरी चटनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
फ्रूट चाट तैयार है। ऊपर से हरे धनिया पत्तों को टुकडों में काट कर गार्निश करें और फिर सर्व करें। यह स्वादिष्ट भी होता है और हेल्दी भी रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।