Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

नाश्ते में बनाएं पूरी तरह से शाकाहारी आलू का आमलेट

अगर आप आसानी से आलू के आमलेट की रेसिपी बनाना चाहते हैं तो इसे बस तीन बेसिक चीज़ों से बनाया जा सकता है। जानिए पूरी रेसिपी। 
Updated:- 2021-07-27, 11:06 IST
recipe of potato omellete

सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में कई लोग अंडा, चिकन आदि कुछ भी नहीं खाते हैं। यकीनन इस महीने में शाकाहारी खाने की मांग भी बहुत बढ़ जाती है और साथ ही साथ आलू की डिशेज भी लोग सर्च करने लगते हैं। वैसे तो आपने आलू से बनी बहुत सारी डिशेज खाई होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आलू से आमलेट भी बना सकते हैं? जी नहीं, इसमें अंडे का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं होगा बल्कि ये पूरी तरह से शाकाहारी आमलेट होगा जिसे आप नाश्ते में खा सकते हैं।

पोटैटो आमलेट Recipe Card

इस रेसिपी में बिल्कुल भी अंडे का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ये पूरी तरह से शाकाहारी रेसिपी है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Breakfast
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 2-3 मीडियम साइज के आलू
  • 1 छोटा प्याज
  • 1 छोटा टमाटर
  • थोड़ा सा बेसन (ऑप्शनल)
  • नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
  • फ्राई करने के लिए थोड़ा सा तेल

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले सारी सब्जियों को ग्रेट कर लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद आलू को थोड़ी देर ठंडे पानी में रख दें जिससे इसका स्टार्च निकल जाए।

  3. Step 3:

    अब आमलेट की सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं।

  4. Step 4:

    इसके बाद आप पैन में तेल गर्म कर बैटर को आमलेट के शेप में फैलाएं।

  5. Step 5:

    इसे एक साइड से पकाने के बाद दूसरे साइड से भी पकाएं और ऊपर से चीज़ आदि ग्रेट कर इसे सर्व करें।

  6. Step 6:

    आप इसमें अपनी पसंद की फिलिंग डाल सकते हैं।

  7. Step 7:

    आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

तो चलिए आपको हम बताते हैं आलू से बनने वाले आमलेट की पूरी रेसिपी।

विधि-

  • इस विधि की शुरुआत आपको आलू घिसने से करनी है। अपने हिसाब से आलू लीजिए और मीडियम साइज के आलू इस रेसिपी के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। आपको आलू को ग्रेट करके ठंडे पानी में रखना है। ऐसा करने से आलू का सारा स्टार्च निकल जाएगा और ये आमलेट बनाने के लिए तैयार हो जाएंगे।
  • इसके बाद आपको आमलेट में डालने वाली सारी फिलिंग्स को भी तैयार करना है। ये आपके ऊपर है कि आप इसमें क्या-क्या डालना चाहते हैं, लेकिन प्याज और टमाटर को ग्रेट करके जरूर रख लें। इससे स्वाद ज्यादा अच्छा आएगा। अगर आप आमलेट के साथ कुछ नहीं डालना चाहते तो ऊपर से पनीर, चीज़, चेरी टोमेटो, धनिया और जो भी टॉपिंग आप चाहें वो इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब सभी ग्रेट की हुई चीज़ों को एक साथ रखें और फिर उसमें ग्रेट किए और स्टार्च किए हुए आलू मिलाएं। ये बैटर अपने-आप ही थोड़ा सा स्टिकी हो जाएगा क्योंकि इतनी नमी निकालने के बाद भी इसमें बाकी सब्जियों की नमी रह जाएगी। इसमें नमक, काली मिर्च आदि सबसे अंत में डालें ताकि सब्जियां पानी न छोड़ें।
  • अब आप एक पैन में मक्खन या तेल गर्म करें और इस बैटर को आमलेट की तरह उसमें फैला दें। थोड़ी देर पकाने के बाद आप इसे पलट दें और बाकी चीज़ें मिलाएं।
  • अब आपका पोटैटो आमलेट तैयार है। अगर आपको इसकी बाइंडिंग में दिक्कत हो रही है या आपने इसके बैटर को काफी देर के लिए छोड़ दिया है जिससे इसकी कंसिस्टेंसी सही नहीं है तो आप इसमें थोड़ा सा बेसन मिला सकते हैं। इससे बैटर की कंसिस्टेंसी ठीक हो जाएगी, लेकिन अगर आपने ये ज्यादा मिला दिया तो इससे स्वाद पर काफी असर पड़ेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।