सूजी से बना हल्का और चटपटा नाश्ता, जो 15 मिनट में झटपट बनकर हो जाएगा तैयार

कई बार मेहमानों के आने पर हम ये अंदाज़ा नहीं लगा पाते हैं कि हम उन्हें क्या बनाकर खिलाएं। अक्सर घर में सूजी और पनीर जैसी चीज़ें मौजूद रहती हैं। तो क्यों न इन्हें मिलाकर एक आसान सा नाश्ता बनाया जाए जो मेहमानों को भी पसंद आएगा और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आज हम बनाने जा रहे हैं सूजी पनीर इंस्टेंट चीला जो बहुत ही आसानी से बन जाएगा।
सूजी पनीर इंस्टेंट चीला Recipe Card
इसे बनाना बहुत ही आसान है और अगर आपको इसमें सूजी की जगह बेसन का इस्तेमाल करना है तो बेसन में दही की मात्रा कम डालकर घोलना होगा।
Ingredients
- 1 कप बारीक सूजी
- 1/2 कप दही
- 1/2 कप पानी
- 1/2 कप बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च
- 1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 2 बड़े चम्मच शेजवान सॉस
- 1/2 चम्मच ऑरिगेने
- 1/2 चम्मच चिली फ्लेक्स
- बेकिंग सोडा या ईनो एक चुटकी
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले सूजी, दही और पानी को मिलाकर इसे 5-10 मिनट के लिए रख दें। अगर बेसन का इस्तेमाल कर रही हैं तो इसे अलग से रखने की जरूरत नहीं होगी। पर उस केस में दही को सिर्फ दो चम्मच ही रखें। सूजी को जल्दी फुलाने के लिए आप थोड़ा सा ईनो भी डाल सकती हैं।
- Step 2:
अब जो भी सब्जियों की टॉपिंग्स आपको अच्छी लगती हैं वो सभी काट लीजिए। इसमें पनीर या तो आप ग्रेट करके डाल सकती हैं या फिर अगर पिज्जा जैसी शक्ल देनी है तो क्यूब्स में काटकर डाल सकती हैं। इसमें शेजवान सॉस, चिली फ्लेक्स, नमक, ऑरिगेनो आदि डालें।
- Step 3:
इसमें सबसे जरूरी है शेजवान सॉस। यही इसे लाल रंग देगी और चटपटा बनाएगी। अगर आपके पास शेजवान सॉस नहीं है तो टोमेटो केचअप में लाल मिर्च पाउडर मिलाकर भी काम चला सकती हैं।
- Step 4:
अब सूजी का बेस बनाना है। अगर आपकी सूजी बहुत ज्यादा फूल गई है तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर डोसे के बैटर जैसा बना लें।
- Step 5:
अब इसमें नमक, ग्रेट किया हुआ अदरक, हरा धनिया और चिली फ्लेक्स डालें।
- Step 6:
अब इसके बेस को तवे में तेल लगाकर फैला दें। इसे धीमी आंच पर ही पकाना है क्योंकि अगर आप इसे तेज़ आंच पर पकाएंगी तो बेस जल्दी पक जाएगा और ऊपर की टॉपिंग्स नहीं पकेंगी।
- Step 7:
अब इसमें ऊपर से सब्जियों वाली टॉपिंग्स डालें। अगर बच्चों के लिए बना रही हैं तो मिर्च और शेजवान का इस्तेमाल कम करें।
- Step 8:
जब सूजी का बेस थोड़ा सा पक जाए तो इसे पलट दें और टॉपिंग्स वाली साइड से थोड़ा सा पकाएं।
- Step 9:
इसे किसी सर्विंग प्लेट में निकाल कर केचअप या चटनी के साथ सर्व करें और गर्मागर्म नाश्ते का आनंद लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।