घर पर आसानी से बनाएं मार्केट जैसा Tomato Ketchup, बनेगा हेल्दी और स्वादिष्ट

कई लोगों को टोमेटो केचअप बहुत पसंद होता है। पकोड़े हों या फिर चीले कई लोगों को टोमेटो केचअप का स्वाद नॉर्मल चटनी से ज्यादा अच्छा लगता है। खास तौर पर बच्चों को तो ये काफी पसंद आता है, लेकिन बाज़ार का टोमेटो केचअप उतना अच्छा नहीं होता। उसकी जगह आप घर पर भी टेमेटो केचअप या फिर टोमेटो सॉस बना सकती हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं घर में टोमेटो केचअप बनाने की रेसिपी।
टोमेटो केचअप Recipe Card
ये रेसिपी आसान है और इसे आप लंबे समय तक स्टोर करके रख सकती हैं।
Ingredients
- 2.5 किलो टमाटर
- 15-16 लहसुन की कलियां
- 3 इंच का अदरक का टुकड़ा
- 5-7 सूखी लाल मिर्च
- 1/2 कप किशमिश
- 1/2 कप सफेद सिरका
- 1 चम्मच रॉक सॉल्ड
- 6-7 चम्मच रिफाइन्ड शक्कर
- 1/4 चम्मच सोडियम बेंजोएट
Step
- Step 1:
टमाटर को धोकर उसे सुखा लें। अब इन्हें बारीक काटें और ऐसे टमाटर का इस्तेमाल न करें जिनमें दाग हों या फिर कोई स्पॉट हों।
- Step 2:
अब प्रेशर कुकर में बारीक कटे टमाटर डालें। कुकर 5 लीटर वाला होना चाहिए।
- Step 3:
अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक, लहरुन, किशमिश और आधी तोड़ी हुई सूखी लाल मिर्च डालें।
- Step 4:
इसमें सिरका डालें और शक्कर डालें।
- Step 5:
इसमें अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं है और इसे 9-15 मिनट तक बिना ढक्कन लगाए पकाएं।
- Step 6:
इसे लगातार चलाते रहें और इसके बाद एक सीटी लगने तक पकाएं। इसके बाद फिर से ढक्कन खोलकर पकाएं। करीब आधे घंटे तक ये गैस के ऊपर होना चाहिए।
- Step 7:
अब जब ये मिक्सचर थोड़ा सा गर्म हो तभी इसे ब्लेंडर में डालकर पीस लें। थिक पेस्ट बनाना है।
- Step 8:
अब इसे एक छन्नी की मदद से छान लें। ताकि अगर कोई बीज बचे हों तो वो निकल जाएं।
- Step 9:
छननी ज्यादा बारीक नहीं होनी चाहिए। आप चम्मच की मदद से इसे चलाते रहेंगे तो काफी ज्यादा सॉस बाहर आएगी।
- Step 10:
अब मिक्सचर सॉस बनने के लिए तैयार है। इसे एक बार फिर से गैस पर रखें, इसमें थोड़ी सी रिफाइन्ड शुगर और डालें। इससे सॉस थोड़ी थिक हो जएगी।
- Step 11:
इसे कम से कम आधे घंटे तक और पकाएं। ताकि ये गाढ़ी हो जाए।
- Step 12:
अब 1 चम्मच गर्म पानी में सोडियम बेंजोएट मिलाएं ये 1/4 टीस्पून ही डालना है।
- Step 13:
इसे गर्म टमाटर की सॉस में डालें। और अच्छे से मिक्स करें।
- Step 14:
अब इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।