Easy Recipe: होली की दावत में अपने प्रियजनों के लिए बनाएं 'हांडी पनीर'

पनीर मसाला, शाही पनीर और बटर पनीर घर पर बना के सप्ताह में एक-दो बार तो आप ज़रूर खाते होंगे, लेकिन क्या कभी आपने 'हांडी पनीर' बना के खाया है? नहीं ना! पनीर की एक अलग डिश घर पर बनाना चाहते हैं तो आपको 'हांडी पनीर' बनाने की ये रेसिपी जाननी चाहिए। वैसे भी होली का दिन बहुत ही करीब है, ऐसे में घर के सदस्यों का इस दिन कुछ अलग खाने का ज़रूर मन करता है। इस होली अपने घर पर कोई खास रेसिपी बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो 'हांड़ी पनीर' की सब्जी आपके होली फेस्टिवल के दावत में चार चांद लगा देगी। तो अगर आप भी इस डिश को बनाने चाहते हैं तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।
हांडी पनीर Recipe Card
टेस्टी और स्वादिष्ट से भरपूर है यह हांडी पनीर
Ingredients
- पनीर- 200 ग्राम
- हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
- काली मिर्च- 1/2 चम्मच पिसी हुई
- अदरक- 2 टुकड़े पिसे हुए
- गरम मसाला- 1/2 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- टमाटर-1/2 कटा हुआ
- धनिया पत्ता- कटी हुई मुट्ठीभर
- रिफाइंड तेल- 4 टेबलस्पून
- नमक- स्वादानुसार
- पानी 1/2 कप
- जीरा-1/2 चम्मच
- प्याज-4 बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च हुआ-1/2 कटा हुआ
- लहसुन- 5 कलियां
- धनिया पाउडर-1/2 चम्मच
- दही-1 कप
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तो उसमें पनीर के कटे हुए पीस सुनहरे होने तक फ्राई करें और फ्राई होने के बाद एक अन्य बर्तन में निकल लें।
- Step 2:
अब आप उसी गरम तेल में प्याज, शिमला मिर्च, अदरक, लहसुन, और हरी मिर्च डालकर कुछ देर भुने।
- Step 3:
अब इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन पेस्ट, गरम मसाला, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक को डालकर अच्छे से पकाएं।
- Step 4:
जब मसाला अच्छे से पक जाए तो उसमें दही को डालें और अच्छे से मिला कर उसमें आधा कप पानी डालिए औए 8 से 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दे।
- Step 5:
जब ये ग्रेवी का मसाला अच्छे से पक जाए तो तो फ्राई किए हुए पनीर डालें और लगभग 5 से 6 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे।
- Step 6:
टेस्टी और स्वादिष्ट हांडी पनीर अब सर्व करने के लिए तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।