Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

घर पर ऐसे बनाएं मार्केट जैसा सबवे सैंडविच, बच्चों को आएगा बहुत पसंद

घर पर अगर आपको बाज़ार जैसा सबवे सैंडविच बनाना है तो उसकी आसान रेसिपी भी जान लीजिए। इसे बनाने में आपको 30 मिनट से भी कम समय लगेगा। 
Updated:- 2021-01-23, 11:42 IST
recipe of subway sandwitch

अक्सर बच्चों को बाहर का खाना बहुत पसंद होता है और ऐसे में जंक फूड या बर्गर आदि हो तब तो ये बहुत ही अच्छा लगता है। हम बच्चों को कई बार बाहर का खाना खाने से रोक नहीं पाते हैं, लेकिन असल में ये उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। पर अगर घर पर ही ऐसा स्वादिष्ट खाना बन जाए जिसमें उन्हें बाज़ार वाला स्वाद मिल जाए तो कैसा रहेगा? अगर आपके घर में सभी को बाज़ार जैसा सबवे सैंडविच पसंद है तो क्यों न उन्हें घर पर ये बनाकर खिलाया जाए? आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं।

तंदूरी पनीर सबवे सैंडविच Recipe Card

इसके लिए आप कस्टमाइज्ड फिलिंग्स का इस्तेमाल कर सकती हैं और इसे बनाने में 30 मिनट से भी कम समय लगता है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Others
Calories: 300
Cuisine: Others
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 100 ग्राम पनीर
  • 2 सबवे ब्रेड (लॉन्ग ब्रेड) स्लाइस
  • 2 चम्मच तंदूरी मेयोनीज
  • खीरा
  • टमाटर
  • प्याज
  • ऑलिव
  • एलेपीनो
  • लेटर
  • शिमला मिर्च
  • 1/2 चम्मच मक्खन
  • 2 चीज़ के स्लाइस
  • काली मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले पनीर को शैलो फ्राई कर उसे ठंडा होने के लिए रख दें।

  2. Step 2:

    इसके बाद ब्रेड को बीच में से चीर कर उसे टोस्ट कर लें।

  3. Step 3:

    आप अब पनीर में तंदूरी मेयोनीज डालकर इसे मिक्स कर लें।

  4. Step 4:

    अब अपनी पसंद के हिसाब से सबवे सैंडविच की सेटिंग करें।

  5. Step 5:

    बस ध्यान ये रखा है कि पनीर लेटस के ऊपर ही रहे।

  6. Step 6:

    ऊपर से काला नमक, मिर्च डालें और अगर आप कोई केचअप डालना चाहते हैं तो वो डालें।

  7. Step 7:

    आपका सबवे सैंडविच तैयार है। इसे सर्व करें और आनंद उठाएं।

आज हम तंदूरी पनीर सबवे बनाने जा रहे हैं अगर आप चाहें तो इसमें चिकन आदि का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

विधि-

  • क्योंकि हम तंदूरी पनीर सैंडविच बनाने जा रहे हैं इसलिए इसे कच्चा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। आप सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म कर पनीर को शैलो फ्राई कर लें। ध्यान रहे कि हमें सिर्फ इसका कच्चापन निकालना है इसे पूरी तरह से डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं है। अगर आपने पनीर ज्यादा फ्राई किया तो ये पनीर रबर जैसा हो जाएगा।
  • पनीर फ्राई करके ठंडा करें और उसके बाद आप अपने लॉन्ग ब्रेड को बीच में से चीर लें और उसके बाद एक तवे पर बटर डालकर अपने ब्रेड को टोस्ट करें। इसे सिर्फ बीच के साइट से टोस्ट करना है।
  • अब आपको पनीर में तंदूरी टेस्ट लाना है। आप चाहें तो पनीर टिक्का आदि का इस्तेमाल भी इसमें किया जा सकता है या फिर आपके पास कोई ऐसी सूखी सब्जी हो जो सैंडविच में अच्छी लगे तो उसे भी यूज किया जा सकता है।
  • पनीर में तंदूरी टेस्ट देने के लिए आप पनीर में तंदूरी मेयोनीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। पनीर में बस इस मेयोनीज को मिलाएं और आपका काम हो गया।
  • अब सैंडविच तैयार करने की बारी है और उसमें चीज़ का स्लाइस, गोल कटे टमाटर, खीरा, प्याज के स्लाइस आदि इसमें डालें। इसके साथ सब्जियों में कटी हुई लेटस और शिमला मिर्च आदि का भी इस्तेमाल करें। आपको ध्यान ये रखना है कि लेटस के ऊपर ही आप तंदूरी पनीर डालें क्योंकि सारे पैटीज और फिलिंग उसी के ऊपर रखी जाती है।
  • इसके साथ ही आपको चाहिए तो अपनी पसंद की सॉस डाल सकते हैं। हालांकि, बिना किसी सॉस के भी ये काम किया जा सकता है। आप इस सैंडविच की फिलिंग्स अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।