इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं लौकी का चीला और नाश्ते का लें भरपूर मज़ा

लौकी का नाम सुनकर भले ही आपके मुंह में पानी न आए लेकिन ये सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज में तो किया ही जाता है साथ ही. ये पाचन को भी दुरुस्त बनाए रखती है। यही नहीं सेहत से भरपूर इस सब्जी से कई स्वादिष्ट चीज़ें भी तैयार की जा सकती हैं। लौकी का कोफ्ता हो या फिर लौकी की पकौड़ियां, खाने में स्वाद से भरपूर होती हैं।
एक ऐसी ही स्वादिष्ट और बनाने में आसान रेसिपीज़ में से है लौकी का चीला। जी हां, हम आपको बताने जा रहे हैं लौकी के चीले की आसान रेसिपी जिससे आप न सिर्फ इसका स्वाद उठा पाएंगी बल्कि बहुत ही कम समय में इसे तैयार भी कर पाएंगी। यही नहीं ये एक ऐसी डिश है जो बड़ों के साथ बच्चों को भी लाजवाब लगेगी। तो चलिए जानें आसान रेसिपी
लौकी का चीला रेसिपी Recipe Card
लौकी के चीले की आसान रेसिपी
Ingredients
- बेसन- 1/2 कप
- सूजी-4 बड़े चम्मच
- दही-2 टेबल स्पून
- कद्दूकस की हुई लौकी - 1 /2 कप
- बीन्स बारीक कटी हुई - 1 टेबल-स्पून
- प्याज बारीक कटी हुई -1
- टमाटर बारीक कटा हुआ- 1
- अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ- 1 टेबल-स्पून
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 3
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर-1/4 छोटा चम्मच
- गरम मसाला-1/4 छोटा चम्मच
- नमक -स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा -1/2 छोटा चम्मच
- अजवायन-1/2 छोटा चम्मच
- राई और जीरा-1/4 छोटा चम्मच
- हींग - 1 चुटकी
- पानी- आवश्यकतानुसार
- तेल-आवश्यकतानुसार
Step
- Step 1:
सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इसमें कदूकस की हुई लौकी का पानी निचोड़कर मिलाएं।
- Step 2:
सभी कटी हुई सब्जियों को मिलाकर घोल तैयार करें और इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- Step 3:
एक फ्राई पैन में 1/2 छोटा चम्मच तेल लगाकर गरम करें और चीला के बैटर का एक बड़ा चम्मच घोल डालकर तवे पर अच्छी तरह से फैला दें।
- Step 4:
धीमी आंच पर इसे दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें।
- Step 5:
अच्छी तरह से सिक जाने पर चीला को प्लेट में निकाल लें और हरी धनिया से गार्निश करके चटनी या सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
बनाने का तरीका
- लौकी का चीला बनाने के लिए सूजी, दही, नमक, बेकिंग पाउडर, अजवायन और अन्य मसालों को एक साथ मिलाएं और इसमें बेसन मिक्स करें।
- कदूकस की हुई लौकी को हाथ से अच्छी तरह से दबाकर उसका पानी निचोड़ लें और चीला का घोल बनाने के लिए सभी सामग्रियों को मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
- घोल बनाने के लिए इसमें सभी कटी हुई सब्जियों और अन्य सामग्रियों के साथ कद्दूकस की हुई लौकी मिलाएं। लौकी से निचोड़े गए पानी से घोल तैयार करें और आवश्यकता पड़ने पर इसमें और पानी मिलाएं।
- सभी सामग्रियों के मिक्स होने पर इसका गाढ़ा घोल तैयार करें और लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- एक फ्राई पैन में 1/2 छोटा चम्मच तेल लगाकर गरम करें और चीला के बैटर का एक बड़ा चम्मच घोल डालकर इसे तवे पर अच्छी तरह से फैला दें। धीमी आंच पर इसे पकने दें और चीला को अच्छी तरह से ब्राउन और क्रिस्पी होने दें।
- एक तरफ से अच्छी तरह से क्रिस्पी होने पर इसे पलटकर दूसरी तरफ से क्रिस्पी होने तक पकाएं। दोनों तरफ से सिक जाने पर इसे प्लेट में निकाल लें और हरी धनिया से गार्निश करके चटनी या सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।