बचे हुए चावल से झटपट बनाएं कुरकुरी जलेबी

अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो हो सकता है आपको जलेबी भी पसंद हो। बचे हुए चावल से कई तरह की डिश बनाई जा सकती है, लेकिन अब हम आपको रात के बचे हुए चावल से जलेबी बनाने की विधि बताते हैं। ये रेसिपी झटपट बन जाएगी और आपको स्वादिष्ट भी लगेगी। हलवाई जैसी कुरकुरी जलेबी खाने का शौक है तो ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।
विधि-
- सबसे पहले ध्यान दें कि चावल में बिलकुल किसी तरह का मसाला न हो। अब इसका बैटर तैयार करने के लिए इसे पीसना है। एक ब्लेंडर में चावल डालें और दो चम्मच पानी डालें। इसकी कंसिस्टेंसी वैसी ही होनी चाहिए जैसी इडली के बैटर की होती है। ये बैटर पूरी तरह से पिसा हुआ होना चाहिए, लंप्स न हों।
- अब इसमें मैदा ऐड करें और उसके बाद बेकिंग पाउडर डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें, लंप्स नहीं होना चाहिए।
- अब इसमें तीन चम्मच दही एड करें, इसे भी अच्छे से मिक्स करना है। इसी के साथ, इसमें ऑरेंज फूड कलर एड करें। आप नेचुरल फूड कलर का इस्तेमाल करें।
- अगर बैटर पतला हो गया है तो इसमें 1 चम्मच मैदा और एड कर लें। अगर ज्यादा गाढ़ा है तो आधा चम्मच दही डाल लें। इस बैटर को थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें।
- अब एक पैन में चाशनी बनाएं। शक्कर के साथ पानी डालें और इसे मीडियम फ्लेम पर पिघलने दें। इसे एक तार की चाशनी बनाना है। एक बार बनने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख सकती हैं।
- अब बैटर को पाइपिंग बैग में भरें। आप चाहें तो पतली प्लास्टिक की बॉटल के ढक्कन में थोड़ा सा छेद कर आप उससे भी जलेबी बना सकती हैं। छेद बहुत ज्यादा पतला या मोटा नहीं होना चाहिए। मीडियम आकार का छेद बनाएं। इसके बाद गर्म तेल में जलेबी तलें।
- जलेबी का शेप देने की कोशिश करें, इसे दोनों साइड से सेकना है। इसके बाद कढ़ाई से निकाल कर तुरंत ही चाशनी के अंदर डालें।
- चाशनी में 1 मिनट तक डिप करना है और फिर आपकी जलेबी खाने को तैयार है। आप चाहें तो चाशनी बनाते समय उसमें थोड़ी सी इलाइची भी डाल सकती हैं।
चावल की जलेबी Recipe Card
ये जलेबी बेहद कुरकुरी बनती है और आप इसमें चावल के आटे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
Ingredients
- 1 कप बचे हुए चावल
- 5 चम्मच मैदा
- तीन चम्मच दही
- आधा कप चीनी
- 1/4 कप पानी
- 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर
- थोड़ा सा फूड कलर
- जलेबी का शेप बनाने के लिए पाइपिंग बैग
Step
- Step 1:
एक ब्लेंडर में चावल और दो चम्मच पानी डालकर उसे पीस लें। इसकी कंसिस्टेंसी इडली के बैटर जैसी होनी चाहिए।
- Step 2:
अब इसमें बेकिंग पाउडर और मैदा मिलाकर ऐसे मिक्स करें कि लंप्स न रहें।
- Step 3:
अब इसमें दही डालकर नेचुरल ऑरेंज फूड कलर मिलाएं।
- Step 4:
मैदा या दही डालकर बैटरी की परफेक्ट कंसिस्टेंसी एड करें।
- Step 5:
अब एक पैन में एक तार की चाशनी बनाकर इसे ठंडा होने दें।
- Step 6:
अब बैटर को पाइपिंग बैग या फिर कपड़े में छेद कर उसमें भरें और गर्म तेल में जलेबी तलें।
- Step 7:
इसे दोनों साइड से सेकें।
- Step 8:
अब इसे 1 मिनट तक चाशनी में डिप करें और आपकी जलेबी तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।