चाऊमीन जैसी चीजें बच्चों को बहुत पसंद होती है। आप उन्हें कभी भी पूछ लें, उन्हें मैगी, नूडल्स या फिर चाऊमीन ही खाना होता है। हाका नूडल्स इंडियन-चाइनीच नूडल्स होते हैं, जो हर रेस्तरां में मिलते हैं। कई सारे लोग इसमें अपना इंडियन तड़का लगाते हैं, इसलिए हर जगह आपको इसका स्वाद थोड़ा सा अलग लगेगा। कई सारे लोग इसमें कई तरह के प्रयोग भी करते हैं। कोई इसमें चिकन डालता है, तो कोई बहुत सारी तरह-तरह की सब्जियां जालता है। इस बीच बच्चों को एग हाका नूडल्स बहुत ज्यादा पसंद आता है। मगर आजकल जैसा माहौल है, ऐसे में बाहर से कुछ लाना थोड़ा रिस्की हो जाता है। तो क्यों न ऐसी चीजों को घर पर ही बना लिया जाए। एग हाका नूडल्स घर पर बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बहुत जद्दोजहद भी नहीं करनी होती। हां, मगर आप इसे ठीक से न बनाएं तो आपका मूड और स्वाद दोनों खराब हो सकता है। तो चलिए इस बार इसे सही तरीके से कैसे बनाएं यह जानें।
यह विडियो भी देखें
Image Credit : Shutterstock and freepik image
जब आप घर पर एग हाका नूडल्स बनाएंगी, तो आपके बच्चे बाहर खाना भूल जाएंगे। इसकी रेसिपी भी बहुत आसान है, आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
एक पैन में पानी उबाल लें और उसमें चुटकी भर नमक, आधा चम्मच तेल और नूडल्स डाल लें। इसे 4-5 मिनट तक पकाएं।
अब एक बाउल में दो अंडे डालें और उसमें काली मिर्च पाउडर, चुटकी भर नमक डालकर फेंट लें।
एक पैन में फेंटे हुए अंडे को डालकर ऑमलेट बना लें और उसे काट लें या आप भुर्जी भी बना सकती हैं।
अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें। फिर सभी सब्जियां डालकर 2-3 मिनट तक पका लें। सब्जियों को तेज आंच पर पकाएं।
अब इसमें नूडल्स डालें और साथ में नमक, काली मिर्च पाउडर, सिरका, सॉय सॉस, चिली सॉस, केचअप, लाल मिर्च पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाते हुए दो मिनट तक पका लें।
आखिर में अंडा डालकर मिक्स कर लें। आपका एग हाका नूडल्स तैयार हैं। कटे हुए हरे प्याज से सजाकर सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।