इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं लौकी के टेस्टी कटलेट्स और स्नैक्स का लें भरपूर मज़ा

गर्मी के मौसम में लौकी बाजार में बहुतायत में मिलती है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। लेकिन आपमें से कई लोग होंगे जिन्हें लौकी का स्वाद पसंद नहीं आता है। लौकी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। कभी इसकी सब्जी, तो कभी इसके कोफ्ते, यही नहीं लौकी का जूस भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और इसलिए गर्मी के मौसम में लौकी को अपनी नियमित डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
हम आपको बताने जा रहे हैं लौकी से बनने वाले कटलेट्स की आसान रेसिपी, जिनका स्वाद आपको इतना अच्छा लगेगा कि आप हमेशा स्नैक्स में ये कटलेट्स ही बनाएंगी। ये कटलेट्स बड़ों के साथ बच्चों को भी पसंद आएंगे।
लौकी के कटलेट Recipe Card
लौकी के कटलेट की आसान रेसिपी
Ingredients
- कद्दूकस की हुई लौकी- 1 कप
- कद्दूकस किया हुआ आलू-1/2 कप
- कटा हुआ पुदीना पत्ती-1/3 कप
- कटा हुआ प्याज-2 बड़े चम्मच
- कसा हुआ लहसुन-1 चम्मच
- कद्दूकस किया हुआ अदरक- 1 टीस्पून
- कटी हुई हरी मिर्च- 1 टी स्पून
- बेसन- 2 बड़ा चम्मच
- कॉर्नफ्लोर-2 बड़े चम्मच
- चावल का आटा-1 बड़ा चम्मच
- सूजी -1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- जीरा-1/2 छोटा चम्मच
- नमक-आवश्यकतानुसार
- तेल- आवश्यकतानुसार
Step
- Step 1:
एक बड़े बाउल में कद्दूकस किया हुआ लौकी और आलू का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 2:
लौकी और आलू के पेस्ट में कटा हुआ प्याज, नमक और सभी मसाले मिलाएं।
- Step 3:
इस पेस्ट में बेसन, सूजी और कॉर्न फ्लोर मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- Step 4:
तैयार पेस्ट को कटलेट का आकार दें और एक -एक करके कटलेट तैयार करें।
- Step 5:
एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें और फ्लेम धीमी करके एक -एक करके कटलेट कढ़ाई में डालें।
- Step 6:
कटलेट को गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छी तरह से सेक लें। दोनों तरफ से कटलेट सिक जाने पर इन्हें कढ़ाई से बाहर निकाल लें।
- Step 7:
कटलेट तैयार हैं, इन्हें हरी धनिया से गार्निश करें और सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
बनाने का तरीका
- एक बड़े बाउल में कद्दूकस किया हुआ लौकी और आलू का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। दोनों सामग्रियों को ऐसे मिलाएं जिससे इसमें कोई भी हार्ड आलू या लौकी का टुकड़ा न रहे।
- लौकी और आलू के पेस्ट में कटा हुआ प्याज और सभी मसाले मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें और पेस्ट तैयार करें। इसमें आवश्यकतानुसार नमक मिलाएं।
- इस पेस्ट में बेसन, सूजी और कॉर्न फ्लोर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। ध्यान रहे आपको ऐसा पेस्ट बनाना है जो आसानी से कटलेट का आकार ले सके।
- तैयार पेस्ट को कटलेट का आकर दें और एक -एक करके कटलेट तैयार करें। आप मनचाहे आकार के कटलेट बना सकती हैं जैसे ओवल या फिर टिक्की किसी भी अक्सर के कटलेट तैयार करें।
- एक कढ़ाई में तेल डालें और गैस में कढ़ाई रखें। तेल गरम होने पर फ्लेम धीमी कर दें और एक -एक करके कटलेट कढ़ाई में डालें। कटलेट को गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छी तरह से सेक लें। दोनों तरफ से कटलेट सिक जाने पर इन्हें कढ़ाई से बाहर निकाल लें।
- लौकी के गरमा -गरम कटलेट तैयार हैं। इसे हरी धनिया से गार्निश करें और सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें और इनका स्वाद उठाएं। ये कटलेट खाने में स्वाद से भरपूर होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।