बिना तंदूर के घर पर ऐसे बनाएं आलू कुलचा, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

कई बार हमें बाज़ार जाकर सिर्फ नान, तंदूरी रोटी, आलू कुलचा आदि का स्वाद चखना पसंद आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर पर उस रेस्त्रां स्टाइल खाने को हम बना नहीं पाते। सब्जियां तो फिर भी ट्राई कर ली जाएं, लेकिन तंदूरी सामान बनाना मुश्किल हो जाता है। वैसे अगर बात स्टफ्ट्ड और तंदूरी रोटियों की हो तो आलू कुलचा कभी पीछे नहीं रहता। दिल्ली आदि जगहों पर तो आलू कुलचा, छोले और दाल मखनी का कॉम्बिनेशन तो लोगों को चटखारे लेने पर मजबूर कर देता है। ऐसे में क्यों न हम घर पर ही आलू कुलचा बनाना ट्राई करें?
बिना तंदूर वाला आलू कुलचा Recipe Card
इसे बनाने में आपको बहुत ज्यादा झंझट नहीं लगेगा और ये रेसिपी बहुत ही आसान है।
Ingredients
- 1 कप आटा
- 1 कप मैदा
- 1/2 कप दही
- 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 चम्मच शक्कर
- 1/2 चम्मच नमक
- 1 चम्मच कलौंजी
- मक्खन जरूरत के अनुसार
- 4 उबले आलू
- 1 कटा हुआ प्याज
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 इंच का अदरक का टुकड़ा
- 6 कली लहसुन
- तेल और नमक जरूरत के अनुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले आपको आटा गूंथना है तो सभी पाउडर वाली चीज़ें मिलाकर एक गीला डो गूंथ लें। इसमें ज्यादा दही का इस्तेमाल होगा।
- Step 2:
अब इस डो को 30 मिनट के लिए रख दें और आलू का मसाला बना लें।
- Step 3:
आलू का मसाला ठीक उसी तरह से बनाना है जैसे हम आलू के पराठे का मसाला बनाते हैं।
- Step 4:
अब इसे ठंडा होने दें और डो को एक बार और गूंथ लें ताकि टेक्सचर स्मूथ हो जाए।
- Step 5:
अब इसे आप आलू के पराठे की तरह ही भरें और कुलचा बेलें।
- Step 6:
इसके बाद इसे तवे पर चिपका कर सेकें जैसे ऊपर दी गई स्टेप्स में बताया गया है।
- Step 7:
इसके पकते ही इसमें मक्खन लगाएं और गर्मा गर्म सर्व करें।
- Step 8:
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हो सकता है कि आपके दिमाग में ये सवाल आ रहा हो कि हम बिना तंदूर घर पर ये कैसे बनाएंगे, परफेक्ट टेक्सचर या स्वाद नहीं आएगा आदि, लेकिन आपको ये सब सोचने की जरूरत नहीं क्योंकि आसानी से आप ये रेसिपीज बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे बनाएंगे घर पर ही रेस्त्रां स्टाइल आलू कुलचा।
विधि-
-
आलू कुलचा बनाने के लिए सबसे जरूरी होता है उसका आटा। आलू कुलचे का आटा सही होना चाहिए नहीं तो अंदर भरा हुआ मसाला बहुत ज्यादा फैलेगा। हमने इस रेसिपी में 1 कप आटा और 1 कप मैदा लिया है आप चाहें तो सिर्फ आटा या सिर्फ मैदा भी ले सकते हैं।
- सबसे पहले आटा, मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी आदि को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रहे कि इसमें पानी नहीं डालना है और इसे पहले दही से गूंथना है।
- दही मिलाने के बाद इसे हाथों से मिलाकर अच्छे से बाइंड करने की कोशिश करें। दही डालने के बाद पानी की जरूरत बहुत कम होगी इसलिए पानी पहले न डालें।
- जितनी जरूरत हो उतना पानी डालकर इसे गूंथें और आधे घंटे के लिए इसे ढककर रख दें। इसके बाद आपको आलू का मसाला बनाना है।
- मसाला बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म कर पहले जीरा और हरी मिर्च डालें। इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक, लहसुन आदि डालें। जब प्याज अच्छे से पक जाए तभी इसमें आलू डालें और इसे अच्छे से मैश करें। आलू में जितने लंप्स रहेंगे उतना ही कुलचे के खराब होने की गुंजाइश रहेगी। इसके बाद इसमें नमक और जो मसाला चाहिए हो वो मिलाएं।
- अब दोबारा अपने आटे को गूंथ लें क्योंकि सोडा के कारण ये फूल गया होगा। अब इसे हमें अच्छे से गूंथ लेना है। जितना स्मूथ टेक्सचर आएगा उतना अच्छा होगा।
- आलू कुलचा बनाने के लिए अब हम वैसे ही स्टेप्स करेंगे जैसे हम आलू का पराठा बनाते हैं। बस ध्यान ये रखना है कि इसे आप बिलकुल भी फटने न दें। इसे आपको सूखा मैदा लगाके रोल करना है। इसके ऊपर आप थोड़ी सी कलौंजी डाल दें और इसे रोल करें। आप चाहें तो इसके ऊपर थोड़ा सा धनिया पत्ता स्प्रिंकल कर सकते हैं।
- इसे पकाने के लिए आपको हैंडल वाला लोहे का तवा ही लेना है। आपको पहले कुलचे के पीछे के भाग में (जहां पर कलौंजी नहीं डाली है) वहां पर थोड़ा सा पानी लगादें जिससे ये तवे पर चिपक जाए।
- अब जब ये थोड़ा सा पकने लगे और ऊपर बबल्स दिखने लगे तो तवे का हैंडल पकड़ कर इसे पलटें और सीधे गैस के फ्लेम पर रखें। इसे बार-बार ऊपर-नीचे करना है ताकि तवे पर एक साइड से कुलचा पके और चिपका रहे और दूसरे साइड से कुलचा गैस पर पके। जब एक साइड से पूरा पक जाए तो तवे से निकालें और अगर आपको लगता है कि ये थोड़ा सा कच्चा रह गया है तो सीधे गैस पर सेंक लें।
- कुलचा तवे से निकालते समय ध्यान रखें कि स्टफिंग के कारण ये फट सकता है। कुलचा सेकने के तुरंत बाद आप इसमें घी या मक्खन लगा दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।