Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

झटपट बनने वाला ओरियो केक, सिर्फ 4 चीज़ों से हो जाएगा बनकर तैयार

अगर आप जल्द ही बनने वाली कोई केक रेसिपी ढूंढ रही हैं तो आप ओरियो केक की ये आसान सी रेसिपी ट्राई करें। 
Updated:- 2019-11-15, 08:30 IST
oreo cake price

ये केक कुछ ही देर की मेहनत में ही बन जाता है और सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। अक्सर बच्चे मीठे में कुछ अच्छा खाने की गुजारिश करते हैं ऐसे में बिना ज्यादा मेहनत के बनने वाला ये केक आपके लिए अनोखी रेसिपी बन सकता है। अगर आपके घर में ओवन है तब तो ठीक अगर ओवन नहीं है तो भी ये केक आसानी से कुकर में बनाया जा सकता है। इसे बर्थडे केक की तरह भी बनाया जा सकता है। 

ओरियो केक Recipe Card

ये केक झटपट बन जाता है और इसे कुकर में भी बनाया जा सकता है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 30 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 400
Cuisine: Others
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • दो पैकेट ओरियो बिस्कुट के पैकेट
  • 1 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी
  • 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 कप दूध
  • गार्निश के लिए क्रीम (ऑप्शनल)
  • थोड़ा सा मक्खन या घी (बेकिंग के लिए)

Step

  1. Step 1:

    इस आसान केक को बनाने के लिए सबसे पहले ओरियो के बिस्किट ब्लेंडर में क्रश कर लें।

  2. Step 2:

    अब उसी बैटर में दूध और पिसी हुई शक्कर भी मिलाएं। दूध की मात्रा अपने हिसाब से एडजस्ट कर लें चाहें तो कम ज्यादा कर लें, लेकिन बैटर केक की तरह बनना चाहिए।

  3. Step 3:

    अब एक बर्तन में केक को बेक करने के लिए ग्रीसिंग करें। इसमें मक्खन आदि लगा सकती हैं। केक का बैटर उसमें डालें।

  4. Step 4:

    अब अगर ओवन है तो उसमें केक बेक करें नहीं तो आप कूकर में भी इसे बना सकती हैं। ये आम तौर पर वैसे ही बनेगा जैसे कूकर केक बनता है।

  5. Step 5:

    कूकर में पका रही हैं तो 30 मिनट और ओवन में पका रही हैं तो तापमान के हिसाब से 20-30 मिनट तक पकाने के बाद इसे निकाल लें।

  6. Step 6:

    आप चाहें तो ऊपर से क्रीम और नट्स के साथ गार्निश कर सकती हैं। नहीं तो ऐसे भी ये खाया जा सकता है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।