4 आसान स्टेप्स में सीखें खुबानी का मीठा घर पर बनाने की ये रेसिपी

हर राज्य का अपना अलग स्वाद है। खाने से लेकर मीठा तक हर राज्य में अलग- अलग सर्व किया जाता है। नवाबों के शहर हैदराबाद में खुबानी का मीठा सबसे फेमस है।
Updated:- 2018-11-13, 12:23 IST
khubani ka meetha main

हर राज्य का अपना अलग स्वाद है। खाने से लेकर मीठा तक हर राज्य में अलग- अलग सर्व किया जाता है। नवाबों के शहर हैदराबाद में खुबानी का मीठा सबसे फेमस है। देश- विदेश के खास मेहमानों को जब रॉयल डिनर या लंच पर बुलाया जाता है तो उन्हें मीठे में ज्यादातर खुबानी का मीठा ही सर्व किया जाता है। ये रॉयल इंडियन स्वीट आप अपने घर पर भी बना सकते हैं। 

खुबानी का मीठा खाने के लिए आपको हैदराबाद जाने की जरुरत नहीं है क्योंकि आप आसानी से सिर्फ 4 आसान स्टेप्स में ही इसे अपने घर पर बना सकती हैं। घर पर मिठाई बनाने की सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आप अपने स्वाद के हिसाब से इसमें मीठा ज्यादा कम कर सकती हैं। 

  • बनाने की समय- 15-20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए- 4

khubani ka meetha recipe

खुबानी का मीठा बनाने की सामग्री

  • सूखी खुबानी- 500 ग्राम (भिगोया हुआ)
  • खुबानी के बीज- थोड़े से
  • चीन- 3/4 कप या स्वादानुसार
  • ताज़ी मलाई- 1/4 कप

 

खुबानी का मीठा बनाने की विधि

स्टेप 1- खुबानी के बीज को फोड़ दें और अंदर को गिरी को ब्लांच कर लें। इस दौरान भिगी हुई खुबानी को निथार लें और पानी को अलग रखें। एक गहरा नौन-स्टिक पैन को गरम करें।

स्टेप 2- भिगी हुई खुबानी, उसका पानी और चीनी इस पैन में डालें। अच्छी तरह मिलाएँ और 3-4 मिनिट पकने दें। खुबानी को हल्का दबाते हुए कुछ मिनिट और पकाएँ ताकि वह हल्का मैश हो जाये।

स्टेप 3- एक छोटा भाग अलग करें और ठंडा करें। इसकी प्यूरी बना लें। पैन में जो खुबानी पड़ी है उसमें प्यूरी डालकर मिला लें और मिश्रण गाढ़ा होने तक पकाएँ।

स्टेप 4- चार ग्लास में डालें और ऊपर से मलाई डालें। खुबानी की गिरी छिड़क दें और रूम टैंम्प्रेचर (सामान्य तापमान) पर या ठंडा करके सर्व

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।