Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:11 AM IST

बच्चों के लिए बनाएं गार्लिक पोटेटो रेसिपी, शाम की चाय के साथ खाएं ये लजीज स्नैक

शाम के नाश्ते में क्या बनाया जाए अगर समझ नहीं आ रहा तो आप आसानी से गार्लिक पोटेटो रेसिपी बना सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2020-03-14, 10:16 IST
best garlic potato wedges recipe

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे आप हज़ारों तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। आलू को सब्जी की तरह, सैलेड के इंग्रीडियंट की तरह, चिप्स या पापड़ की तरह या स्नैक्स की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में चलिए आज आपको एक बहुत ही अच्छे ईवनिंग स्नैक के बारे में। ये ईवनिंग स्नैक आलू की मदद से बनाया जा सकता है। 

गार्लिक पोटेटो वेजेस Recipe Card

ये रेसिपी आसान है और आप इसे स्नैक्स की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 60 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 40 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 300
Cuisine: Others
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 4 बड़े आलू
  • 8-9 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटे चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • ऑलिव ऑयल
  • 1 चम्मच बटर

Step

  1. Step 1:

    माइक्रोवेव को 450 डिग्री पर पहले से गर्म होने रख दें और तब तक आलू छीलकर लंबे टुकड़ों में काट लें।

  2. Step 2:

    अब आलू को काली मिर्च पाउडर, नमक और 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर मैरिनेट होने रख दें। ध्यान रहे आलू में ये सब कुछ अच्छे से मिल जाए।

  3. Step 3:

    अब लहसुन में भी थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालकर इसे ढक कर रख दें। इसके बाद आप इसे एल्युमीनियम फॉयल में पैक कर दें।

  4. Step 4:

    बेकिंग ट्रे में इन आलुओं को रखें और साइड में पैक किया हुआ लहसुन। 20 मिनट तक पकाएं। इसके बाद आलू पलट दें।

  5. Step 5:

    ध्यान रहे लहसुन का सिर्फ फ्लेवर देना है इसलिए इसे खोलें नहीं और न ही पलटें।

  6. Step 6:

    अब 20 मिनट बाद इसे निकाल लें। सिल्वर फॉयल से लहसुन निकालकर उसका छिलका निकालकर मैश कर लें।

  7. Step 7:

    अब एक पैन में बटर गर्म करें उसमें लहसुन डालकर भूनें और फिर हरा धनिया मिक्स करें। ये गार्लिक सॉस है जो आलू के ऊपर जाएगी। अब इसे सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।