Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

झट से घर पर सिर्फ इन दो चीज़ों से 1 मिनट में ऐसे बनता है चॉकलेट मूस

अगर आप चॉकलेट खाने की शौकीन हैं आपको चॉकलेट शेख, आइस्क्रीम, केक, पेस्ट्री, कपकेक पसंद है तो आप एक बार घर पर चॉकलेट मूस बनाकर देखिए इसका स्वाद आपको चॉकलेट से बनी इन सब चीज़ों से भी ज्यादा पसंद आएगा। इसे बनाने बहुत ही आसान है।
Updated:- 2018-10-30, 12:50 IST
chocolate mousse recipe big

अगर आप चॉकलेट खाने की शौकीन हैं आपको चॉकलेट शेख, आइस्क्रीम, केक, पेस्ट्री, कपकेक पसंद है तो आप एक बार घर पर चॉकलेट मूस बनाकर देखिए इसका स्वाद आपको चॉकलेट से बनी इन सब चीज़ों से भी ज्यादा पसंद आएगा। इसे बनाने बहुत ही आसान है आपको सिर्फ दो सामान खरीदकर लाने की जरूरत है बाकि के दो चीज़ें आपको आसानी से घर पर मिल जाएंगी और आप इन चारों चीज़ों को मिलाकर घर पर सिर्फ एक मिनट में आसानी से chocolate mousse बना लेंगी। 

chocolate mousse का स्वाद खासकर आपके मूड को बदलने में काम आता है। ये बच्चों के फेवेरट स्वीट्स में से भी एक है। वैसे आपको ये भी बता दें कि चॉकलेट मूज़ मार्केट में सस्ता नहीं मिलता इसका एक पीस खरीदने के लिए आपको कम से कम 100 रूपये का खर्चा करना पड़ता है। ये तो आप जानती ही हैं कि जब से GST लागू हुआ है तब से रेस्टोरेंट के बिल भी बढ़ गए हैं। तो आप इन सब झंझटों में ना पड़ें और अपने घर पर ही ये टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट मूस बनाकर खाएं और अपने परिवारवालों को खिलाएं। 

इसे घर पर कैसे बनाते हैं ये आपको बताते हैं लेकिन आप इससे पहले ये वीडियों देखिए और जानिए कि वेलवेट आइस्क्रीम क्या होती है और कैसे बनती है। 

 

 

Chocolate mousse बनाने की सामग्री

  • डार्क चॉकलेट- 2 कप बारीक कटा हुआ 
  • दूध- 2 चम्मच
  • चीनी- 2 चम्मच पिसी हुई 
  • व्हीप्ड क्रीम- 2 कप बीटन 

chocolate mousse making

Chocolate mousse बनाने की विधि 

  • घर पर चॉकलेट मूज़ बनाने के लिए आप एक पैन में बारीक कटी हुई डार्क चॉकलेट में 2 चम्मच दूध मिलाकर इसे 1 मिनट के लिए गैस में गर्म कर लें। 
  • आप चाहें तो इसे गैस की तरह माईक्रोवेव में भी गर्म कर सकती हैं लेकिन फिर आप चॉकलेट और दूध को ऐसे कंटेनर में या बाउल में डालें जिसे आप माइक्रोवेव में रखकर गर्म कर सकती हैं। 
  • ध्यान रखें कि इसे पिघलाना नहीं है सिर्फ 1 मिनट की गर्म करना है। 
  • अब आप इसे 1 मिनट तक गर्म करने के बाद इसे अपने हाथों से फेंट से और चॉकलेट को मुलायम कर लें। 
  • अब आप इसमें व्हीप्ड क्रीम और चीनी मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

Read more: घर पर हेल्दी चॉकलेट फज़ बनाकर बच्चों को खिलाएं जानिए इसकी रेसिपी

  • बस इतना ही करना है इससे ज्यादा आपको chocolate mousse बनाने में मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद एक बाउल में डालकर इसे फ्रिजर में 3-4 घंटे के लिए रख दें। 
  • जब आप इसे जमने के बाद फ्रिज से बाहर निकालेंगी तो ये दिखने में भी खूबसूरत लगेगी और इसमें से चॉकलेट के अच्छी सी खूशबू भी आने लगेगी। 
  • अब आप इसे जिस तरह से चाहें वैसे सर्व करें। खुद भी खिलाएं और अपने मेहमानों को और परिवार वालों को भी खिलाएं। 
  • ये दिखने में जितनी अट्रेक्टिव लगती है खाने में ये उतनी ही सॉफ्ट भी होती है। 

chocolate mousse

Image Courtesy: Pxhere.com

गार्निश 

चॉकलेट मूज़ को सर्व करने से पहले आप ये तय करें कि आप इसे कांच की कटोरी में खिलाना चाहेंगी या फिर कांच के गिलास में इसे जितना फैंसी तरीके से परोसेंगी खाने में इसका स्वाद आपको उतना ही ज्यादा आएगा। 

आप इसे फ्रूट या स्वीट कैंडी सौंफ के साथ भी सर्व कर सकती हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।