Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

होली के मौके पर घर पर आसानी से बनाएं भांग की बर्फी, 20 मिनट में बनकर हो जाएगी तैयार

अगर आप अपने लिए होली पर भांग की कोई स्पेशल डिश बनाना चाहती हैं तो क्यों न झटपट बनने वाली भांग की बर्फी बनाई जाए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2021-03-18, 15:31 IST
bhang ki barfi recipes

होली के मौके पर भांग खाने की प्रथा है। ये सिर्फ हुड़दंग के लिए नहीं बल्कि कई लोगों के लिए तो सिर्फ इस प्रथा को पूरा करने के लिए भांग खाते हैं। भांग को कई तरह से खाया जा सकता है जैसे ठंडाई के रूप में, भजिए के रूप में, भांग के गोले के रूप में या फिर भांग के पेड़े के रूप में जो आसानी से बाज़ार में मिल जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भांग की बर्फी खाई है? होली के मौके पर अगर आप घर पर ही भांग की बर्फी बनाएं तो कैसा रहेगा? तो चलिए आपको बताते हैं भांग की बर्फी की आसान रेसिपी।

भांग की बर्फी Recipe Card

ये रेसिपी काफी आसान है और इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं होती है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 400
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 1 कप मावा
  • 1/2 कप बादाम पाउडर
  • 1/2 कप भांग
  • 1 कप चीनी
  • 4-5 चम्मच घी
  • थोड़ा सा पानी
  • बारीक कटे ड्राईफ्रूट्स

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आपको एक मोटे तले की कढ़ाई में मावा और थोड़ा सा पानी डालकर इसे भूनना है।

  2. Step 2:

    अब जब मावा पिघलने लगे और इसका जरा रंग बदल जाए और खुशबू आए तो आंच धीमी कर दें।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें अन्य सामग्री (बादाम पाउडर, घी, भांग) डालें।

  4. Step 4:

    जब ये सब अच्छे से भुन जाए तो आखिर में शक्कर डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा न हो जाए।

  5. Step 5:

    अब आखिर में 1 गहरी प्लेट में घी लगाकर इसे उसमें फैलाएं।

  6. Step 6:

    इसे ठंडा होकर सेट होने दें और इसपर कटे हुए ड्राईफ्रूट्स डालें।

  7. Step 7:

    अब आपकी बर्फी सर्व करने को तैयार है।

विधि-

  • भांग की बर्फी बनाने के लिए आपको ये ध्यान रखना होगा कि आप हमेशा मोटे तले वाला बर्तन लें क्योंकि मावा को पिघलाना और भूनना है।
  • साथ ही आपको पूरे टाइम आंच मीडियम फ्लेम पर रखनी है।
  • सबसे पहले कढ़ाई में मावा और पानी डालकर मावा पिघलाएं और उसे भूनें। इस प्रोसेस में 5-7 मिनट लग जाएंगे।
  • इसके बाद इसमें घी, भांग, बादाम पाउडर डालकर रखें और इसे 2-3 मिनट तक भूनें।
  • अब आपको इसमें शक्कर डालनी है और इसके साथ ही आपको 2-3 मिनट तक पकाकर इसे थोड़ा ठंडा होने देना है।
  • आप एक प्लेट के तले में थोड़ा सा घी लगाकर इसे फैला दें और वैसे तो 5 मिनट बाद ही ये खाने लायक हो जाती है, लेकिन अगर आपको परफेक्ट बर्फी का शेप चाहिए और इसे सेट होने के लिए रखना चाहते हैं तो 1 घंटे तक इसे ठंडा होने रखा जा सकता है।
  • ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कब खाना चाहते हैं। इसे सर्व करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का और सिल्वर फॉयल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।