घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी 'बेसन की भुजिया'

चाय के साथ जब तक नमकीन न हो तब तक चाय का मजा अधूरा रहता है। बाजार में आपको कई तरह के नमकीन मिल जाएंगे, मगर जो मजा और स्वाद बेसन की भुजिया में होता है, वैसा आनंद किसी और नमकीन को खाने में नहीं आता है।
बाजार में कई ब्रांड्स में आपको बेसन की भुजिया बनी-बनाई मिल जाएगी। मगर आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। इसे बनाने की विधि बहुत ही आसान है। यदि आप बेसन की भुजिया को बनाने के स्टेप्स को फॉलो करती हैं तो आप घर पर ही बाजार जैसे चटपटी और कुरकुरी बेसन की भुजिया को तैयार कर सकती हैं।
बेसन की भुजिया Recipe Card
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें और घर पर बनाएं टेस्ट बेसन की भुजिया।
Ingredients
- 250 ग्राम बेसन
- 1 छोटा चम्मच अजवायन
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच पिसी काली मिर्च
- 2-3 लौंग
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- चुटकीभर बेकिंग सोडा
- चुटकीभर हींग
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
Step
- Step 1:
एक बाउल में बेसन लें और उसमें नमक, सोडा, पिसी हुई काली मिर्च, लाल मिर्च, पिसी लौंग डालें।
- Step 2:
फिर इसमें जीरा, अजवायन और हींग डालें और अच्छे से मिश्रण को मिलाएं।
- Step 3:
अब गुनगुने पानी से बेसन को ढीला-ढीला गूंथ लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- Step 4:
अब एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं और उसमें तेल डालें।
- Step 5:
तेल के गरम होने पर भुजिया की मशीन में गुंथे हुए बेसन को भर लें।
- Step 6:
इसके बाद कढ़ाई के ऊपर भुजिया की मशीन को दबाएं और भुजिया को तलें।
- Step 7:
भुजिया को दोनों तरफ से तलें और एक अलग बर्तन में रखती जाएं।
- Step 8:
आपकी चटपटी भुजिया तैयार है और इसे आप गरम-गरम चाय के साथ सर्व कर सकती हैं। यह रेसिपी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें।साथ ही इस तरह की और भी आसान रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
तो चलिए आज हम आपको घर पर बेसन की भुजिया बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं।
विधि
- बेसन की भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को अच्छी तरह से छान लें। ऐसा करने से बेसन में मौजूद चोकर अलग हो जाएगा। साथ ही इससे भुजिया बहुत ही अच्छी बनेगी।
- इसके बाद आप बेसन में सभी पिसे हुए मसालों को एड करें। अगर आपके पास खड़ी काली मिर्च और लौंग है तो उसे भी पहले ही पीस लें। हालांकि, बाजार में आपको आसानी से काली मिर्च पाउडर और लौंग पाउडर मिल जाएगा।
- फिर आपको इस मिश्रण में 3-4 चम्मच रिफाइंड ऑयल डालना है। तेल डालने से अच्छा मोइन बनता है और भुजिया क्रिस्पी हो जाती हैं।
- तेल डालने के बाद मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं। तेल अच्छे से बेसन में मिल जाए, इसके लिए आपको अपनी दोनों हथेलियों के बीच बेसन को मसलना होगा।
- इसके बाद आप गुनगुना पानी ले कर धीरे-धीरे मिश्रण में डालें और बेसन को गूंथ लें। ध्यान रखें कि पानी मिश्रण में अधिक न गिर जाए। भुजिया बनाने के लिए बेसन के आटे को नर्म गूथें।
- जाहिर है बेसन को गूंथते वक्त वह आपके हाथों में चिपकेगा। ऐसे में उसे गूंथना आसान नहीं होगा। इसके लिए आपको अपने हाथों में भी तेल लगा लेना चाहिए और फिर बेसन को गूंथना चाहिए।
- जब यह मिश्रण गुंथ जाए तो इसे 10-15 मिनट के लिए सेट होने के लिए अलग ढांक कर रख दें। सेट होने के बाद भुजिया ज्यादा अच्छी बनती है और फूलती भी है।
- बाद में आपको भुजिया बनाने वाली पूरी मशीन के अंदर भी तेल लगाना चाहिए। ऐसा करने से बेसन आसानी से मशीन से बाहर आ जाता है।
- जब आप मशीन से भुजिया बनाएंगी तो उसे गोल-गोल घुमाएं। ऐसे में भुजिया जलेबी के आकार में तल जाएगी, मगर बाद में आप इसे तोड़ कर छोटा शेप दे सकती हैं।
- जब आपकी भुजिया तैयार हो जाए तो उसके हल्का ठंडा होने पर उसे एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख दें। इससे उसमें लंबे वक्त तक कुरकुरापन बना रहेगा।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।