घर में है पार्टी तो अपने मेहमानों को खिलाएं ये स्पाइसी मटन करी

अगर आपके घर में कोई पार्टी है या फिर आप बोरिंग खाना नहीं खाना चाहतीं तो ट्राई करें ये स्पाइसी मटन कीमा करी रेसिपी। 
Updated:- 2020-02-01, 09:34 IST
best mutton keema curry for party

अगर आपको नॉन-वेज खाना पसंद है और मटन की आप खास तौर पर शौकीन हैं या फिर आपके घर में मटन कई लोगों को पसंद है तो आप महीने में एक-दो बार या किसी पार्टी के लिए ही सही आप मटन कीमा करी का लुत्फ उठा सकती हैं। हालांकि, इसे ज्यादा न खाइएगा क्योंकि मटन में काफी ज्यादा सोडियम होता है, लेकिन महीने में एक-दो बार के लिए तो ये परफेक्ट रेसिपी हो सकती है। 

मटन कीमा करी Recipe Card

मटन कीमा करी में मसालों का परफेक्ट ब्लेंड है और आप इसे आसानी से घर पर बना सकती हैं।

★★★★
Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 20 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 450
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 250 ग्राम मटन कीमा
  • 1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 3-4 लहसुन की कली बारीक कटी हुई
  • धनिया पत्ते
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 इंच का दालचीनी का टुकड़ा
  • 2 चम्मच तेल
  • 2 लौंग
  • करी पत्ता
  • 1/2 तेजपत्ता
  • 1/2 चम्मच सौंफ
  • 1/4 कप पिसा हुआ नारियल
  • 1/2 कप चावल का पानी

Step

  1. Step 1:

    मटन कीमा को दो बाद अच्छे से धो लें।

  2. Step 2:

    एक प्रेशर कुकर में तेल गर्म कीजिए, उसमें दालचीनी का टुकड़ा डालिए, इसके बाद लौंग और करी पत्ता भी डालिए।

  3. Step 3:

    अब इसमें कटा हुआ प्याज और लहसुन डालिए।

  4. Step 4:

    प्याज को रंग बदलने तक भूने और फिर इनमें कटा हुआ टमाटर डालें।

  5. Step 5:

    अब टमाटर पकने तक इसे भूने और बीच-बीच में चलाते रहें। इसके बाद इसमें मटन कीमा डालें।

  6. Step 6:

    मटन को तब तक पकाएं जब तक इसका टेक्सचर बदल न जाए। इसमें लगभग 5 मिनट लगेंगे।

  7. Step 7:

    अब इसमें धनिया और मिर्च पाउडर और नमक डालें। इसे 2 मिनट तक और भूनें।

  8. Step 8:

    अब चावल का पानी इसमें मिलाएं और इसे कुकर में 7-8 सीटी लगने तक पकाएं। या फिर आप थोड़ा ज्यादा भी पका सकती हैं जब तक मटन सॉफ्ट नहीं हो जाता।

  9. Step 9:

    अब प्रेशर कुकर का प्रेशर निकालें और सिर्फ इसे उबलने दें। सौंफ के दाने और नारियल को पीसकर एक पेस्ट बनाएं और इसे भी प्रेशर कुकर में डाल दें।

  10. Step 10:

    10 मिनट तक ग्रेवी को उबलने दें। ये धीमी आंच पर उबलेगी।

  11. Step 11:

    एक बार तेल अलग होने लगे तो इसे गैस पर से उतार लें और धनिया पत्ती के साथ गार्निश करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।