Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:18 AM IST

Easy recipe: घर पर कुछ इस तरह बनाएं टेस्टी सोया कबाब

मेहमानों को सोया कबाब खिलाएंगी तो वो आपके घर बार-बार आएंगे। घर पर बनाएं टेस्टी सोया कबाब।
Updated:- 2020-03-23, 10:19 IST
easy and simple recipe of Soya Kebab TIPS

हर कोई जानता है कि सबसे अधिक स्वादिष्ट कबाब लखनऊ में ही मिलते हैं, खासकर टुंडे के कबाब। लेकिन, ऐसा नहीं है कि वेजिटेरियन्स के लिए ऑप्शन की कमी है। 'सोया कबाब' का भी नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है और यह वेजिटेरियन भी है। इसमें भरपूर मात्रा में  प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं। सोया आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। अगर आप नॉनवेज रेसिपीज का स्वाद वेज खाने में लेना चाहती हैं तो यह डिश आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे स्टार्टर या स्नैक्स के तौर पर सर्व कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं सोया कबाब कबाब बनाने की विधि के बारे में-

सोया कबाब Recipe Card

सोया की सब्‍जी नहीं, सोया कबाब घर पर बनाएं और घरवालों के साथ मजे से खाएं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 400
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • सोया -2 कप
  • सिरका-2 कप
  • लहसुन का पेस्ट- 1/2 चम्मच
  • प्याज-1/4
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  • सिरका- 2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हरी मिर्च-2
  • काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • गार्निश करने के लिए - प्याज और नींबू के टुकड़े
  • तेल- आवश्यकता अनुसार
  • पानी- सोया भिगोने के लिए
  • धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सोया कबाब बनाने से पहले सोया को पानी में अच्छे से भिगो लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक, सिरका, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और सोया को मिक्सी में पीस लें।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसे लगभग 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें।

  4. Step 4:

    10 मिनट बाद मिक्स किये हुए सोया को कबाब की तरह शेप देकर एक प्लेट में रख लें।

  5. Step 5:

    अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कबाब को पकाने के लिए डालें। जब दोनों साइड ब्राउन कलर का हो जाए, तो एक थाली में निकाल लें।

  6. Step 6:

    आपका सोया कबाब तैयार है। इसे आप अपनी मनपसंद सॉस या चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।