Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

बच्चों और बड़ों के लिए ब्रेकफास्ट में बनाएं 'क्रिस्पी अडई', ये रही रेसिपी

रोजाना नई-नई डिश बनाना पसंद करती हैं तो अडई की रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। नये और यमी नाश्ते के लिए अडई से बेहतर कुछ नहीं।
Updated:- 2020-12-11, 11:55 IST
adai chutney recipe

अडई साउथ इंडियन की फेमस रेसिपी है। यह खाने में जितनी स्वादिस्ट है उतनी ही हेल्दी भी है। अगर आपको नाश्ते या फिर रात में लाइट डिनर करने का मन कर रहा हो तो अडई बना सकती हैं। बच्चों के साथ बड़े भी आपकी इस रेसिपी को खूब पसंद करेंगे। आप चाहें तो बच्चों को लंच में भी सर्व कर सकती हैं। क्रिस्पी और मसालेदार अडई को चटनी या फिर अचार के साथ सर्व कर सकती हैं। आइए जानते हैं क्रिस्पी अडई घर पर कैसे बनाई जा सकती है।

अडई रेसिपी Recipe Card

ब्रेकफास्ट में बनाएं हेल्दी क्रिस्पी अडई रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 65
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Singh

Ingredients

  • चावल- (2 छोटी कटोरी)
  • मूंग दाल- (आधा कटोरी)
  • उड़द दाल- (आधा कटोरी)
  • चना दाल- (आधा कटोरी)
  • तुअर दाल- (आधा कटोरी)
  • अदरक
  • प्याज
  • हरा धनिया
  • लाल मिर्च पाउडर
  • चाट मसाला
  • सांभर मसाला
  • हरी मिर्च
  • नमक
  • तेल
  • करी पत्ता
  • जीरा
  • साबूत लाल मिर्च
  • हींग

Step

  1. Step 1:

    अडई बनाने के लिए सबसे पहले इसकी तैयारी कर लें। इसके लिए चावल और सभी दालों को मिक्स कर दें और इसे पानी से अच्छी तरह धो के छान लें। अब इसमें तीन से चार लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच जीरा, तीन से चार करी पत्ता और पानी डालकर सोक होने के लिए रात भर छोड़ दें।

  2. Step 2:

    सुबह सभी चीजों को मिक्सर के जार में डाल दें और ऊपर से अदरक के दो तीन छोटे टुकड़े डाल दें। अब इन सभी चीजों को दरदरा पीस लें। अब इस पेस्ट में जरूरत के अनुसार हींग और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।

  3. Step 3:

    अगर पेस्ट अधिक गाढ़ा दिख रहा है तो इसमें थोड़ा पानी मिक्स कर दें। ध्यान रखें, अधिक गाढ़ा या फिर अधिक पतला नहीं होना चाहिए। अब गैस पर पैन चढ़ाएं और उसे हल्का गर्म होने दें। हल्का तेल डालें और फिर अडई का बैटल पैन पर डालकर अच्छी तरह रोटी के शेप में फैलाएं।

  4. Step 4:

    इस दौरान ध्यान रखें, कि इसे अधिक पतला नहीं फैलाना है। डोसे से थोड़ा मोटा और उतपम से पतला शेप देना है। अब आप इस पर चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर छिड़क सकती हैं। इसके अलावा बारीक प्याज, हरी मिर्च, और हरा धनिया काटकर भी उसपर रख सकती हैं।

  5. Step 5:

    अब हल्के तेल का इस्तेमाल कर इसे अच्छी तरह दोनों साइड से सेंक लें। अगर आप क्रिस्पी अडई चाहती हैं तो इसे कम आंच पर सेंके। इस तरह आपकी अडई बनकर तैयार हो जाएगी और इसे आप किसी भी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।