आलू के चिप्स को हर बार खाते हैं एक ही तरह से, तो इस बार बनाएं यह डिलिशियस रेसिपी

आलू के चिप्स की मदद से आप कई तरह की रेसिपी बनाकर खा सकती हैं।
Updated:- 2019-07-10, 13:15 IST
main potato chips recipe

आलू के चिप्स यूं तो हर किसी के मन को भाता है। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई इसे मजे लेकर खाता है। स्नैक टाइम हो या घर पर मूवी देखना या फिर सफर में जाना, अक्सर आलू के चिप्स आपके साथी बन जाते हैं। इनका स्वाद ही लाजवाब होता है और इसीलिए एक बार अगर पैकेट खोला तो खत्म होते देर नहीं लगतीं। कुछ महिलाएं तो घर पर ही चिप्स बनाना पसंद करती हैं। आप भी यकीनन आलू के चिप्स खाती और बनाती होंगी, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आलू के चिप्स की मदद से कई डिलिशियस रेसिपी तैयार की जा सकती हैं। आलू के चिप्स को यूं ही खाने से आप एक साथ काफी मात्रा में चिप्स खा जाती हैं, लेकिन अगर आप इसकी मदद से कुछ व्यजंन तैयार करेंगी तो न सिर्फ आप लिमिटेड मात्रा आलू के चिप्स खाएंगी, बल्कि इस तरह आप एक पुरानी डिश को एक नया ट्विस्ट दे पाएंगी। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आप आलू के चिप्स इस्तेमाल करके उसका स्वाद कई गुना बढ़ा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: ये 7 टिप्स और ट्रिक्स अपनाएं और बाजार जैसे खस्‍ता समोसे घर पर बनाएं

चिकन फिंगर्स 

inside  potato chips recipes

नॉन वेज खाने वाले लोगों को चिकन और उससे बनी डिशेज काफी पसंद आती हैं। अगर आप भी मेहमानों के आने पर चिकन फिंगर्स बनाने की सोच रही हैं तो इस बार उसे थोड़ा और अधिक क्रिस्पी बनाएं। इसके लिए आप फिंगर्स को बेक या फ्राई करने से पहले उसे पोटैटो चिप्स के साथ कोट करें। अब आप फिंगर्स को गोल्डन ब्राउन व क्रिस्प होने दें। यकीन मानिए आलू के चिप्स के कारण आपको चिकन फिंगर्स का एक नया ही फ्लेवर चखने को मिलेगा और वह हर किसी को बेहद पसंद आएगा। वैसे चिकन फिंगर्स के अलावा आप अन्य कई डिशेज को भी क्रंची बनाने के लिए उसके उपर आलू के चिप्स की कोटिंग कर सकती हैं। 

पोटैटो चिप्स सैंडविच

inside  potato chips recipes

अक्सर घरों में नाश्ते के रूप में सैंडविच खाना पसंद करते हैं, लेकिन हर दिन एक जैसा सैंडविच यकीनन आपको बोर करता होगा। लेकिन इस बार अगर आप ग्रिल सैंडविच बनाएं तो उसकी फिलिंग के साथ-साथ थोड़ो से पोटैटो चिप्स भी हल्का सा क्रश करके डाल दें। इससे आपको सैंडविच का सॉफ्ट और क्रिस्पी फ्लेवर मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें: कच्‍चे केले के छिलके की बनाएं चटनी, जानें इसकी रेसिपी

स्टीमड एग विद पोटैटो चिप्स

inside  potato chips recipes

अंडा यकीनन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है और लोग अंडे को कई तरह से खाना पसंद करते हैं। अगर आप इसे स्टीम्ड करके खाना चाहती हैं तो उसमें पोटैटो चिप्स भी जरूर शामिल करें। इससे आपको अंडे के फ्लेवर के साथ क्रंची टेस्ट भी मिलेगा। साथ ही स्टीमड एग को पोटैटो चिप्स के साथ बनाने से आप एक अपनी डिश को एक नया ट्विस्ट भी दे पाएंगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।