Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:53 PM IST

सर्दियों में कोफ्ते नहीं बल्कि दही वाले सोया कोफ्ते खाएं

रात को diner में अगर आप दही वाले सोया कोफ्ते खाना चाहती हैं तो इसकी रेसिपी जान लीजिए क्यों ये घर पर भी झटपट बन जाते हैं। 
Updated:- 2018-10-29, 17:55 IST
soya kofta dahi recipe article

सर्दियों में मसालेदार, चटपटी और गर्म-गर्म चीज़ें खाने की बात ही अलग है। रात को diner में अगर आपको दही वाले सोया कोफ्ते खाने के मिल जाएं तो फिर क्या बात है। बस आपकी इसी इच्छा को समझते हुए हम आपके लिए ये खास दही वाले सोया कोफ्ते की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे आप घर पर ही बना सकती हैं। इसका स्वाद वैसा ही है जैसा हर किसी का सर्दियों में खाने का मन करता है। अब आप इसकी रेसिपी जान लीजिए क्योंकि इसे आप एक बार घर पर जरूर बनाना चाहेंगी।

दही वाले सोया कोफ्ते की सामग्री

  • बेसन- 1 बड़ा चम्मच
  • सोया ग्रैन्यूल्स- 1/2 कप 
  • आलू- 1 उबला हुआ
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई 
  • तेल- तलने के लिए
  • टमाटर- 2 कटे हुए
  • दही-1/4 कप 
  • हींग- 1 चुटकी
  • धनिया पाउडर- 1/4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच या स्वादानुसार
  • गरम मसाला- 1/4 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी- 1/4 चम्मच
  • धनियापत्ती- 50 ग्राम 
  • घी- 1 चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • फ्रेश क्रीम- 50 ग्राम 

दही वाले सोया कोफ्ते की विधि

  • घर पर दही वाले सोया कोफ्ते बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में 1-2 मिनट के लिए हल्के गर्म पानी में 1/2 कप सोया ग्रैन्यूल्स भिगों कर रख दें। 
  • अब एक बाउल में बेसन, आलू, भिगे हुए सोया ग्रैन्यूल्स, हरी मिर्च, अदरक, नमक, जीरा, लाल मिर्च डालकर इसे अच्छे से मैश कर लें। 
  • एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें इस मिश्रण की कोफ्ता बॉल्स बना लें। उसे एक प्लेट में निकाल कर रख लें। 
  • अब 2 कटे हुए टमाटर को मिक्सी में पीस लें।
  • एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालें उसे गर्म करें अब उसमें पीसे हुए टमाटर डालें और इसे अच्छे से भूनें। 
  • जब टमाटर थोड़ा भून जाए तब इसमें दही डालकर इस मिश्रण को कुछ और देर भूनें 
  • अब इसमें थोड़ा नमक डालें, लाल मिर्च, गर्म मसाला, हल्दी, हींग सभी मसाले डालकर इसे अच्छे से भूनें
  • कढ़ाई का मसाला जब तेल से अलग होने लगे तब इसमें कोफ्ता बॉल्स डालें। 
  • इसे एक मिनट तक पकाने के बाद इसमें 1 कप पानी डाल दें। 
  • इसे धीमीं आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। 
  • आपके दही वाले सोया कोफ्ते तैयार है। 

गार्निश 

इसे सब्जी को बाउल में डालकर इसके ऊपर से आप इसमें फ्रेश क्रीन डालें फिर इसे फ्रेश हरी धनिया पत्तियों से सजाएं और सर्व करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।