Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

घर पर बनाएं चीज सॉस पास्ता, ये है आसान रेसिपी

इस झटपट और आसान रेसिपी की मदद से बच्चों और बड़ों के लिए घर पर बनाएं चीज सॉस पास्ता।
Updated:- 2020-11-03, 12:25 IST
cheese pasta sauce

चीज सॉस पास्ता खाना किसे पसंद नहीं। बच्चों के साथ-साथ इसे बड़े भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन कई लोगों को इसकी रेसिपी काफी मुश्किल लगती है, इसलिए वह बार-बार रेस्टोरेंट से ऑर्डर करना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चीज सॉस पास्ता की रेसिपी, जिसे घर पर झटपट तैयार किया जा सकता है। खास बात है कि इसे बनाने के लिए घर में मौजूद चीजों की ही आवश्यकता होती है। यह आसान चीजों से तैयार रेसिपी को मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने फेसबुक पर शेयर किया है। 

चीज सॉस पास्ता रेसिपी Recipe Card

घर पर बनाएं चीज सॉस पास्ता रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Singh

Ingredients

  • चीज स्प्रैड-1/4
  • बटर- दो चम्मच
  • मैदा- दो चम्मच
  • 2 कप पास्ता
  • नमक स्वादनुसार
  • काली मिर्च
  • ओरिगैनो
  • चिली फ्लेक्स
  • दूध- 250 ग्राम
  • सब्जी (कॉर्न गाजर या अन्य)

Step

  1. Step 1:

    इसे बनाने के लिए मीडियम आंच गैस पर पैन रखें और इसमें दो चम्मच बटर डालें। जब यह पिघलने लगे तो इसमें दो चम्मच मैदा डाल दें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। फिर गैस को बंद कर दें।

  2. Step 2:

    इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा सा दूध डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करते रहें। जब यह पेस्ट की तरह हो जाए तो इसमें सारा दूध डालकर गैस ऑन कर दें। थोड़ी देर तक पकाने के बाद अब इसमें चीज स्प्रैड फ्लेवर टेस्ट के लिए डाल देंगे। इस दौरान इसे पकाते रहें जब तक इसमें उबाल न आ जाए और यह थिक न हो जाए।

  3. Step 3:

    अब दूसरी तरफ पैन गैस पर रखें और उसमें सब्जियों को टोस्ट कर लें। अगर आप कॉर्न, गाजर या शिमला मिर्च डालने वाली हैं तो इसे हल्के बटर के साथ टोस्ट कर लें। थोड़ा पकने के बाद गैस बंद कर दें।

  4. Step 4:

    इसके बाद चीज सॉस पर ध्यान देंगे। अब इसमें थोड़ी सी काली मिर्च, ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब इसमें पकी हुए सब्जियों को डाल दें। सब्जियों के बाद इसमें उबाले हुए पास्ता को डाल दें। ध्यान रखें पास्ता को अधिक न उबालें, इसे हल्का कच्चा रखें।

  5. Step 5:

    अब इन सभी को अच्छी तरह पकाएं। जब यह अच्छी तरह से सॉस में मिल जाए तो इसकी प्लेटिंग तैयार कर सकती हैं। प्लेट में चीज सॉस पास्ता रख दें, अब ऊपर से बची हुई सब्जियां जैसे कॉर्न, कटी हुई शिमला मिर्च डाल सकती हैं। इसके अलावा ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स, ग्रेडेड बटर भी डाल सकती हैं।

पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले चीज सॉस को तैयार करना पड़ता है। हालांकि इसे बनाते वक्त छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि अगर यह बिगड़ गया तो आपकी पूरी रेसिपी खराब हो जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि पास्ता चीज सॉस किन-किन चीजों की मदद से बनाया जा सकता है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।