Weight Loss के लिए बनाएं यास्मीन कराचीवाला की स्पेशल कॉलीफ्लावर राइस रेसिपी, 20 मिनट में हो जाएगा काम

सेलेब फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रेसिपी शेयर की है जो बेहद आसान है और आपकी फिटनेस का ख्याल रखने वाली है। इस रेसिपी का नाम है कॉलीफ्लावर राइस। इस रेसिपी की एक खासियत ये भी है कि भले ही इसमें चावल का नाम आया हो, लेकिन इसमें चावल का इस्तेमाल नहीं किया जाता। जी हां, ये रेसिपी बिना कार्ब्स के बनाई जाती है और इसलिए गोभी को ही चावल के रूप में ग्राइंड किया जाता है। ये रेसिपी यास्मीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है और ये सुपर हेल्दी रेसिपी है जो आपको वेट लॉस में भी मदद कर सकती है।
लो कार्ब कॉलीफ्लावर राइस Recipe Card
इस रेसिपी को बनाने में आपको मुश्किल से 20 मिनट लगेंगे और ये उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है जो डाइटिंग कर रहे हैं।
Ingredients
- 1 मीडियम साइज फूल गोभी
- 2 चम्मच तिल का तेल
- दो अंडे
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 चम्मच अदरक कसी हुई
- 3-4 लहसुन की कलियां
- 1/2 कप कटी हुई गाजर
- 1/2 कप कटी हुई बीन्स
- 1/2 कप कटी हुई सेलेरी (अजमोद की पत्तियां)
- 3 चम्मच सॉय सॉस
- 2 चम्मच चिली सॉस
- 1/2 कप हरा प्याज
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले आपको गोभी को काटकर ग्राइंड कर लेना है। इसका टेक्शचर वैसा ही रहना चाहिए जैसा गोभी के पराठे बनाते वक्त रहता है।
- Step 2:
अब एक पैन में तिल का तेल गर्म करें और जब इसे गर्म कर रहे हों तब तक दो अंडों को अच्छे से फेंट कर साइड में रख दें। इसमें थोड़ा सा नमक भी डाल दीजिए।
- Step 3:
अब गर्म पैन में प्याज, अदरक, गाजर, बीन्स, सेलेरी, लहसुन डालकर इसे 5 मिनट तक पकाएं।
- Step 4:
अब गैस का फ्लेम बढ़ाकर उसमें गोभी डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसमें सॉय सॉस और चिली सॉस डालें।
- Step 5:
इसे ढक कर 5 मिनट तक पकाएं। अब पैन में एक साइड गोभी को करके दूसरे साइड में अंडा डालें और उसे पकाएं। पकने पर उसे गोभी वाले मिक्सचर के साथ मिला दें।
- Step 6:
इसके ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा प्याज डालें। स्वादानुसार नमक मिलाएं और कॉलीफ्लावर राइस तैयार है।
- Step 7:
इसे एक सर्विंग प्लेट में निकालें और गर्मागर्म इसका आनंद लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।